<

शादी बाद में पहले क्रिकेट… अर्जुन तेंदुलकर ने साबित कर दिया, तैयारियां छोड़ मैच खेलने पहुंच गए, ठोक डाले 55 रन

अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को होने वाली है. शादी की तैयारियां छोड़ क्रिकेट खेलने के लिए पहुंच गए और 55 रन ठोक डाले.

नई दिल्ली. अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च 2026 को होने वाली है, लेकिन इतने खास मौके से ठीक पहले भी उन्होंने मैदान पर उतरकर यह साबित कर दिया कि खेल के प्रति उनका समर्पण सबसे ऊपर है. शादी की तैयारियों के बीच 20वें डीवाई पाटिल टी20 कप में खेलना आसान फैसला नहीं होता, लेकिन अर्जुन ने यह कर दिखाया. उन्होंने तैयारी छोड़कर मैच खेलने का फैसला किया और बेहतर प्रदर्शन भी किया.
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने नवी मुंबई में इंडियन नेवी के खिलाफ डीवाई पाटिल ब्लू टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 55 रन ठोक दिए. उनके कई शॉट्स बेहद आकर्षक और आत्मविश्वास से भरे हुए थे.  अर्जुन ने सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और एक महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया. उनके इस बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब दिया गया.

शादी की तैयारियां शुरू हुई

वहीं दूसरी ओर, शादी के समारोह की तैयारियां जामनगर में शुरू हो चुकी हैं. अंबानी परिवार ने भव्य प्री-विवाह समारोह का आयोजन किया. नीता अंबानी ने तेंदुलकर परिवार के लिए भावुक और स्नेहभरे शब्द कहे. उन्होंने बताया कि उन्होंने अर्जुन को बचपन से बढ़ते हुए देखा है और अब उन्हें जीवन की नई पारी शुरू करते देखकर बेहद खुशी हो रही है. साथ ही उन्होंने अर्जुन और सानिया को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया.

शादी में बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

शादी के निमंत्रण देश और दुनिया की कई बड़ी हस्तियों को भेजे गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांदी के भी इस शुभ अवसर पर शामिल होने की संभावना है. 5 मार्च का दिन इस जोड़ी के लिए जीवन का एक यादगार और ऐतिहासिक पल बनने जा रहा है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST