<
Categories: देश

‘क्या रॉबर्ट वाड्रा, राहुल गांधी जेल गए?’ शराब घोटाले केस से बरी होने के बाद कांग्रेस पर जमकर गरजे अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस पर बयान: शराब स्कैम में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य AAP नेताओं को राहत दिए जाने के बारे में कांग्रेस के सवाल पर, केजरीवाल ने तीखा जवाब दिया है.

Arvind Kejriwal Slams Congress: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कोर्ट ने शुक्रवार को सबूतों के अभाव में शराब घोटाले स्कैम केस से बरी कर दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. दरअसल कॉन्फ्रेंस के दैरान उनसे पूछा गया था कि उन्हें और AAP नेता मनीष सिसोदिया समेत 23 अन्य लोगों को बरी किए जाने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को कोई शर्म नहीं है. ऐसे में चलिए विस्तार से समझे की आखिरकार जेल से बाहर निकलते ही केजरीवाल कांग्रेस पर क्यो भड़के.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल को चुनावों को देखते हुए राहत दी गई. पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चुनाव आ रहे हैं… इसलिए स्क्रिप्ट काफी प्रेडिक्टेबल है. कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस अचानक बढ़ जाएंगे, और तमिलनाडु चुनावों की वजह से पी. चिदंबरम को फिर से हेडलाइन में घसीटा जा रहा है. दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी में उनके सुविधाजनक सहयोगियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई गुजरात और पंजाब चुनावों को देखते हुए चुपचाप ठंडी पड़ जाएगी.

कांग्रेस के आरोपों पर केजरीवाल का हमला

शराब स्कैम में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य AAP नेताओं को राहत दिए जाने के बारे में कांग्रेस के सवाल पर, केजरीवाल ने तीखा जवाब देते हुए पूछा कि उनकी पार्टी के नेताओं को जेल क्यों जाना पड़ा, लेकिन कांग्रेस के गांधी परिवार के सदस्यों को जेल क्यों जाना पड़ा?

क्या वाड्रा, राहुल गांधी और सोनिया गांधी जेल गए?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाए गए कि BJP सरकार चुनावों में कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए उसे राहत दे रही है. केजरीवाल ने जवाब दिया कि मैं आपसे पूछना चाहता हूं… केजरीवाल जेल गए, रॉबर्ट वाड्रा जेल गए? संजय सिंह जेल गए, क्या राहुल गांधी जेल गए?” मनीष सिसोदिया जेल गए, क्या सोनिया गांधी जेल गईं?

इसके बाद केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी के बारे में कहा कि आपकी हिम्मत कैसे हुई बोलने की? कांग्रेसियों को कोई शर्म नहीं है… इससे पहले, कांग्रेस आरोप लगा रही थी कि केजरीवाल और सिसोदिया को गुजरात और पंजाब चुनावों को देखते हुए बरी किया गया.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

KBC 18: ‘दीवार’ और ‘शोले’ के समय कैसे करते थे काम? अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला सालों पुराना राज

KBC 18: अमिताभ बच्चन ने KBC में बताया कि 'शोले', 'दीवार' और 'चुपके चुपके' के…

Last Updated: September 21, 2026 09:05:27 IST

UP Petrol Diesel Price 21 September: आज पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? भरवाने से पहले जान लें 1 लीटर का ताजा रेट

UP Petrol Diesel Price 21 September: पेट्रोल-डीजल के आज के नए दाम जारी हो गए…

Last Updated: September 21, 2026 08:36:50 IST

UP में होने वाला है कुछ बड़ा? रातोंरात 10 सीनियर IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली नई तैनाती

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. राज्य सरकार ने…

Last Updated: September 21, 2026 08:21:44 IST

Petrol Diesel CNG Price Today: पेट्रोल-डीजल और CNG के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है कीमत

Petrol Diesel CNG Price Today 21 September 2026: सोमवार, 21 सितंबर 2026 को पेट्रोल, डीजल…

Last Updated: September 21, 2026 07:58:02 IST

UP Home Guard Recruitment 2026: होमगार्डों के 7600 खाली पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया; जानें पूरी डिटेल

UP Home Guard Recruitment 2026: राज्य में कुल 1,18,348 होम गार्ड वॉलंटियर पोस्ट हैं, जबकि…

Last Updated: September 21, 2026 07:31:18 IST

Aaj Ka Mausam: मानसून की विदाई से पहले बिगड़ा मौसम, यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Today Weather 21 September 2026:दिल्ली और आसपास के NCR इलाके में फिलहाल बारिश का कोई…

Last Updated: September 21, 2026 07:12:30 IST