Live
Search
Home > क्रिकेट > वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद मुश्किल में अर्शदीप सिंह! ICC ले सकती है कड़ा एक्शन, फाइनल में किया था ये हंगामा

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद मुश्किल में अर्शदीप सिंह! ICC ले सकती है कड़ा एक्शन, फाइनल में किया था ये हंगामा

Arshdeep vs Daryl: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच थ्रो को लेकर हंगामा हुआ था. अर्शदीप सिंह ने अपनी गलती के लिए डेरिल मिचेल से माफी भी मांग ली थी, लेकिन ICC अभी भी उनके खिलाफ एक्शन ले सकती है.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 10, 2026 10:01:27 IST

Mobile Ads 1x1

Arshdeep Singh vs Daryl Mitchell: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में भारत ने जीत हासिल एक बार फिर व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपना दबदबा दिखाया. भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. इस बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह खूब सुर्खियों में हैं. माना जा रहा है कि अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा कड़ा एक्शन लिया जा सकता है. दरअसल, अर्शदीप सिंह ने खिताबी जंग में एक बवाल कर दिया था. फाइनल मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल की ओर आक्रामक अंदाज में गेंद फेंक दिया था. गेंद सीधे डेरिल मिचेल की जांघ पर जा रही, जिसके बाद कीवी बल्लेबाज भड़क गया. डेरिल मिचेल भी आक्रामक अंदाज में हाथ उठाते हुए अर्शदीप सिंह की ओर बढ़ने लगे. इससे मैदान पर माहौल गरमा गया. 

डेरिल मिचेल और अर्शदीप के बीच तीखी बहस!

अर्शदीप सिंह के आक्रामक थ्रो के बाद डेरिल मिचेल काफी गुस्से में दिखाई दिए. उन्होंने तुरंत अंपायर से शिकायत की. अर्शदीप और डेरिल के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बीच-बचाव किया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्थिति को संभाला और डेरिल मिचेल के कंधे पर हाथ पर उन्हें समझाया. वहीं, अंपायर ने अर्शदीप सिंह से बात की. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल को सॉरी कहा और दोनों हाथ भी मिलाया. हालांकि इस गलती की वजह से अर्शदीप सिंह पर एक्शन भी लिया जा सकता है.

इस हंगामे को लेकर अर्शदीप सिंह पर ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 के नियमों के उल्लंघन का मामला बन सकता है. इस आर्टिकल के अनुसार, किसी बल्लेबाज या खिलाड़ी की ओर खतरनाक या आक्रामक तरीके से गेंद या कोई भी अन्य उपकरण फेंकना खेल भावना के खिलाफ माना जाता है. ऐसी स्थिति में नियम का उल्लंघन करने वाले खिलाड़ी पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया जा सकता है और 1-2 डिमेरिट प्वाइंट्स भी लग सकते हैं. बता दें कि अगर किसी खिलाड़ी के खाते में 24 महीने के अंदर 4 डिमेरिट प्वाइंट्स हो जाते हैं, तो उसे एक टेस्ट या 2 व्हाइट बॉल मैच से बैन कर दिया जाता है.

डेरिल मिचेल ने अर्शदीप सिंह को किया माफ

अर्शदीप सिंह ने माना कि उन्होंने जल्दबाजी में गलती से गेंद फेंक दी थी, जो डेरिल मिचेल को जा लगी. उन्हें अपनी गलती का एहसास था. पहले तो उन्होंने मैदान पर ही डेरिल मिचेल को सॉरी बोल दिया था. फिर मैच खत्म होने के बाद भी अर्शदीप सिंह सीधा डेरिल मिचेल के पास गए और उनसे माफी मांगी. डेरिल मिचेल ने भी अर्शदीप सिंह को माफ कर दिया और दोनों खिलाड़ी हल्के-फुल्के माहौल में नजर आए. अर्शदीप सिंह ने जीत के बाद इंटरव्यू में इसके बारे में बात की.

बता दें कि फाइनल मुकाबले में भारत ने कीवी टीम के सामने 20 ओवर में 256 रनों का टारगेट खड़ा कर दिया था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 159 रनों पर ही ढेर हो गई. इसके चलते भारत ने 96 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.

MORE NEWS