<

Aryavir Sehwag Batting Video: जैसे पिता वैसा बेटा! आर्यवीर सहवाग ने जड़े वीरेंद्र सहवाग जैसे शॉट्स, वीडियो हो रहा वायरल

Virender Sehwag Son Batting Video: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग के तूफानी शॉट्स का वीडियो वायरल हो रहा है. आर्यवीर के कवर ड्राइव और बैटिंग स्टाइल को देखकर फैंस को वीरू की याद आ गई.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग उन क्रिकेटरों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी निडर और तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया में एक अलग  छोड़ी है. उनके सामने चाहे गेंदबाज कोई भी हो, उनका अंदाज हमेशा एक जैसा रहता था, उनकी कोशिश हमेशा पहली ही गेंद से अटैक करना होता था. उनके संन्यास के बाद से हमेशा से भारतीय टीम में  उनकी कमी खली, हालांकि उनके बेटे आर्यवीर सहवाग भी क्रिकेट के मैदान पर अपने पिता की इसी विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटे हैं. दिल्ली प्रीमियर लीग में आर्यवीर के कुछ शॉट्स देखकर फैंस को फिर से वीरेंद्र सहवाग की याद आ गई.

स्क्वायर ड्राइव और कवर ड्राइव ने खींचा सबका ध्यान

वेस्ट दिल्ली लायंस की तरफ से खेल रहे आर्यवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह स्क्वायर ड्राइव और कवर ड्राइव जैसे खूबसूरत शॉट्स लगाते नजर आ रहे हैं. उनके खेलने का तरीका, टाइमिंग और बैट स्विंग बिल्कुल उनके पिता सहवाग की तरह दिख रही है. दिल्ली प्रीमियर लीग ने भी दोनों के शॉट्स की तुलना करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पिता और बेटे की बल्लेबाजी में हैरान कर देने वाली समानता दिखती है.

वीरेंद्र सहवाग का शानदार करियर

वीरेंद्र सहवाग ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था. उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर 374 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और कुल 17,253 रन बनाए. उनके नाम 38 शतक और 72 अर्धशतक दर्ज हैं. सहवाग टेस्ट मैच में भी पहली गेंद से ही तेजी से रन बनाने के लिए मशहूर थे और इसी अंदाज ने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर्स की लिस्ट में शामिल किया.

वेस्ट दिल्ली लायंस को मिली हार

हालांकि, मैच के लिहाज से यह दिन आर्यवीर की टीम वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खास नहीं रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 232 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस ने 4.5 ओवर में 71 रन बना लिए थे, लेकिन इसी दौरान आर्यवीर आउट हो गए.

इसके बाद कृष्णा यादव (46 रन) और अंकित कुमार (61 रन) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने टीम की उम्मीदें बनाए रखीं. लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट गिरने से टीम की रफ्तार धीमी पड़ गई. आखिरकार वेस्ट दिल्ली लायंस 20 ओवर में 8 विकेट पर 211 रन ही बना सकी और मैच 21 रन से हार गई. भले ही आर्यवीर इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उनके क्लासिक शॉट्स की चर्चा चारों तरफ हो रही है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST