<
Categories: खेल

Ashes 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को ‘धोया’, 8 विकेट से दर्ज की जीत, सीरीज में 2-0 से आगे

Ashes 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दूसरे एशेज टेस्ट में 8 विकेट से मात दी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने कुल 7 विकेट लिए और 77 रन भी बनाए. पढ़ें हाइलाइट्स...

Ashes 2nd Test Highlights: एशेज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से शिकस्त दी है. टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 241 रन पर सिमट गई. इससे ऑस्ट्रेलिया को 65 रनों के छोटा लक्ष्य मिला. ऑस्ट्रेलिया ने महज 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाकर टारगेट चेज कर लिया. इस टेस्ट मैच में जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज का दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में पिंक बॉल से डे-नाइट फॉर्मेट में खेला गया. इस मैच में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने अपने दबदबे का कायम रखा.
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और माइकल नेसर की खतरनाक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की टीम पस्त हो गई. ऑस्ट्रेलिया की और से मिचेल स्टार्क ने पहली इनिंग में 5 विकेट हॉल लिया, जबकि चौथी पारी में नेसर ने 5 विकेट चटकाए.

मिचेल स्टार्क बने जीत के हीरो

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने पिंक बॉल टेस्ट में एक बार शानदार प्रदर्शन कर बताया कि इस फॉर्मेट में उनसे आगे कोई नहीं है. स्टार्क ने दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट लिए. इसके अलावा स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 77 रन भी बनाए और टीम की ओर से हाई स्कोरर भी रहे. इसके लिए स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला.
स्टार्क के अलावा माइकल नेसर ने भी इस टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इस मैच में 6 विकेट चटकाए.  नेसर ने दूसरी पारी में अपना पंजा खोला. उन्होंने दूसरी पारी में 16.2 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इसके चलते इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 241 रन ही बना पाई. इससे ऑस्ट्रेलिया को छोटा टारगेट मिला.

इंग्लैंड ने जीता टॉस, तो ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच

एशेज के दूसरे टेस्ट मैच की बात करें, तो इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत से ही इंग्लैंड पर दबाव बनाकर रखा. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. इंग्लैंड की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 334 रन बनाया. इसमें जो रूट का शतक भी शामिल रहा. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 511 रन बनाए और 177 रनों की बढ़त हासिल की, जबकि इंग्लैंड की ओर से किसी भी खिलाड़ी ने शतक नहीं लगाया.

इससे इंग्लैंड मैच में काफी पीछे हो गया. फिर इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी. इस दौरान इंग्लैंड सिर्फ 241 रन ही बना पाई. कप्तान बेन स्टोक्स ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. पहली पारी में सिर्फ 65 रनों की लक्ष्य दे पाई. इससे ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी दूसरी पारी में आसानी से टारगेट चेज कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST