<

ट्रेविस हेड ने बैजबॉल को ‘धोया’… एशेज के तीसरे टेस्ट में ठोका शतक, ऑस्ट्रेलिया ने ली 356 रनों की लीड

Ashes 3rd Test Highlights: ट्रेविस हेड के शतक और एलेक्स कैरी की फिफ्टी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 356 रनों की बढ़त बना ली है. तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 271 रन बनाए.

Ashes 3rd Test Highlights: एशेज के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने पकड़ काफी मजबूत कर ली है. तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने मैच में 356 रनों की लीड ले ली है. तीसरे दिन स्टंप्स तक ट्रेविस हेड 142 रन और एलेक्स कैरी 52 बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इस टेस्ट मैच की तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की टीम को 286 रनों पर ऑल आउट कर दिया. इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को 85 रनों की बढ़त मिली. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 371 रन बनाए थे.

ऑस्ट्रेलिया की टीम मे अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड को गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के बीच शतकीय साझेदारी हुई. ट्रेविस हेड ने दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया, जबकि पहली पारी में शतक लगाने वाले कैरी ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. दोनों खिलाड़ी अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं. अगले दिन फिर से दोनों खिलाड़ी बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे.

हेड-कैरी का दमदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की. कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा, जबकि एडिलेड ओवल के मैदान में चौथा शतक लगाया. वहीं, एलेक्स कैरी ने भी अच्छी पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे दिन पांचवें विकेट के लिए 122+ रनों की पार्टनरशिप की. इससे ऑस्ट्रेलिया ने 350 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली. 

बता दें कि तीसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने बल्लेबाजी शुरू की. उस समय इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 213 रन था. दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाया और टीम की पारी संभालने की कोशिश की. स्टोक्स 83 रनों के स्कोर पर मिचेल स्टार्क की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. वहीं, जोफ्रा आर्चर 51 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 3-3 विकेट चटकाए.

ऑस्ट्रेलिया को लगे शुरुआती झटके

इंग्लैंड को पहली पारी में ऑल आउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी खेलने के लिए उतरी. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. ब्रायडन कार्स ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेजा. इसके बाद मार्नस लाबुशेन ने भी 13 रनों के स्कोर पर आउट हो गए. फिर ट्रेविस हेड और उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला. हेड और ख्वाजा के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई. इसके बाद ख्वाजा 40 रन के स्कोर पर आउट हुए. वहीं, ट्रेविस हेड दूसरी छोर पर शुरुआत से ही डटे रहे. फिर हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी. कंगारू टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने उनका खूब साथ दिया. हेड और कैरी के बीच 122 रनों की नाबाद पार्टनरशिप हुई.

सिर्फ 2 दिन का खेल बचा

अब तीसरे टेस्ट मैच में सिर्फ 2 दिन का खेल बचा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 271 रन बना लिए हैं. अभी ऑस्ट्रेलिया के पास 356 रनों की लीड है. टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया तेज बल्लेबाजी करके इंग्लैंड के लिए ज्यादा टारगेट रखना चाहेगी. वहीं, इंग्लैंड की टीम जल्दी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट कर टारगेट चेज करना चाहेंगे. अगर ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट को जीतती है, वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. वहीं, इंग्लैंड को सीरीज बचाने के लिए इस मैच में जीत हासिल करनी होगी या फिर इसे ड्रॉ करना होगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST