When Akshaye Khanna Kissed Karisma Kapoor: फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में अपनी जबरदस्त एंट्री से पूरे थिएटर्स में धमाका करने के बाद अक्षय खन्ना लगातार खबरों में बने हुए हैं. इस बीच एक्टर का एक पूराना वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह धधक रहा है. इस वायरल वीडियो में अक्षय खन्ना बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का हाथ चूमते दिख रहे हैं.
When Akshaye Khanna Kissed Karisma Kapoor Hands
Akshaye Khanna Kissed Karisma Kapoor Hands: फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) में रहमान डकैत के किरदार में अपनी जबरदस्त अदाकारी और जानदार एंट्री सीन की वजह से अक्षय खन्ना लगातार खबरों में बने हुए हैं. पूरे सोशल मीडिया एक्टर के ही चर्चे हैं. इसी बीच अक्षय खन्ना का एक पूराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है. जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादी में सरेआम उनके हाथ चूमते नजर आ रहे हैं
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय खन्ना करिश्मा कपूर (Akshaye Khanna- Karisma Kapoor) की शादी में नजर आ रहे हैं. करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी की थी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इस शादी में अक्षय खन्ना अपने भाई राहुल खन्ना के साथ पहुंचे थे। दुल्हन की तरह सजी करिश्मा को राहुल खन्ना ने गले लगकर बधाई दी थी. वही जब अक्षय खन्ना आगे बढ़ते हैं और सरेआम करिश्मा कपूर का हाथ चूम लेते है और उन्हें शादी की बधाई देते. यह पूराना वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और लोग इस पर भर-भर कर कमेंट कर रहे हैं. हर कोई अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर के प्यार की बात कर रहा है.
एक समय था जब करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के कथित अफेयर की चर्चा पूरे बॉलीवुड गलियारों में थी. उड़ती-उड़ती खबरे थी कि अक्षय खन्ना, करिश्मा कपूर से बेहद मोहब्बत करते थे और उनके प्यार में दीवाने थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने विनोद खन्ना के बेटी के लिए रिश्ता भेजा था, लेकिन करिश्मा की मां बबीता कपूर ने ऐसा नहीं होने दिया, क्योंकि उस समय करिश्मा का करियर पीक पर था और वो खूब सुर्खियां बटोर रही थी और सक्सेस हासिल कर रही थी. इसलिए करिश्मा की मां बबीता कपूर नहीं चाहती थीं कि करियर के ऐसे सक्सेसफुल मुकाम पर करिश्मा शादी करें. अगर ऐसा नहीं होता तो आज करिश्मा और अक्षय खन्ना की शादी हो जाती.
फिलहांल, अक्षय खन्ना के अभी तक शादी नहीं की है। वहीं, करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बड़े बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, लोकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला और 2016 में दोनों का तलाक हो गया. संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं, 12 जून 2025 को उनका निधन हो गया है। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे- बेटी समायरा कपूर और बेटा कियान है।
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…