<

Ashes 3rd Test Highlights: एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत… दूसरे दिन इंग्लैंड का स्कोर 213/8, स्टोक्स-जोफ्रा क्रीज पर डटे

Ashes 3rd Test Highlights: एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम पहली पारी की शुरुआत करने उतरी. एक ही दिन में इंग्लैंड की टीम 213 के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए. फिलहाल कप्तान बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर क्रीज पर मौजूद हैं.

Ashes 3rd Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत पकड़ बना ली है. टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और नाथन लायन क्रीज पर उतरे. स्टार्क ने अर्धशतकीय पारी खेली, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 371 रनों की स्कोर पर ऑल आउट हुई. इसके बाद इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करते उतरी. हालांकि उनकी शुरुआत काफी खराब रही. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली सिर्फ 9 रन और बेन डकेट 29 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद ओली पोप और जो रूट भी छोटे स्कोर पर आउट हो गए. बाद में हैरी ब्रुक और बेन स्टोक्स ने पारी को संभाला. हैरी ब्रुक ने 63 गेंदों पर 45 रन बनाए. वहीं, बेन स्टोक्स क्रीज पर डटे रहे. दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन कप्तान स्टोक्स एक छोर पर टिके रहे. आखिरी में स्टोक्स को जोफ्रा आर्चर का साथ मिला. दोनों ने 45 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की.

पैट कमिंस ने 3 विकेट झटके

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट चटकाए. उन्होंने जैक क्रॉली, जो रूट और जेमी स्मिथ को आउट किया. कमिंस ने जो रूट को टेस्ट क्रिकेट में 12वीं बार अपना शिकार बनाया. वहीं, स्कॉट बोलैंड ने इस मैच की पहली पारी में 2 विकेट हासिल किए. बोलैंड ने विल जैक्स और ब्रायडन कार्स को आउट किया. इसके अलावा नाथन लायन ने बेन डकेट और ओली पोप को आउट कर पवेलियन भेजा, जबकि कैमरन ग्रीन ने हैरी ब्रुक को अपना शिकार बनाया.

स्निकोमीटर को लेकर विवाद

एडिलेड टेस्ट में ‘स्निको’  तकनीक को लेकर हंगामा हुआ. यह विवाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के बैटिंग के दौरान 63वें ओवर में हुआ. उस समय कंगारू बल्लेबाज एलेक्स कैरी 72 रन के स्कोर पर खेल रहे थे. उस ओवर में इंग्लैंड के गेंदबाज जोश टंग की पहली गेंद पर कैरी ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन इसमें वह पूरी तरह सफल नहीं हो पाए. गेंद बल्ले को छूकर सीधा विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों में चली गई. इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने कॉट बिहाइंड की अपील की. हालांकि, ऑन फील्ड अंपायर को ऐसा लगा कि गेंद बैट के संपर्क में नहीं आया था.

ऐसे में जोश टंग के कहने पर कप्तान बेन स्टोक्स ने डीआरएस लिया. इसके बाद जो हुआ, उससे सभी हैरान हो गए. जब डीआरएस लिया गया, तो रिप्ले में दिखा कि गेंद बिल्कुल बैट के पास से निकली. हैरानी की बात यह थी कि स्निकोमीटर में स्पाइक दिखाई दी, जो गेंद के बैट से गुजरने के पहले की थी. टीवी अंपायर ने कई एंगल से देखने के का प्रयास किया, लेकिन स्निकोमीटर में स्पाइक गेंद और बैट के नजदीक आने से पहले ही दिख रही थी. ऐसे में थर्ड अंपायर क्रिस गैफनी ने एलेक्स कैरी के पक्ष में फैसला सुनाया. स्निको की इस गलती के कारण एलेक्स कैरी को नॉट आउट करार दिया गया.

कैरी ने जड़ा एशेज का अपना पहला शतक

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने स्निको तकनीक में गड़बड़ी से मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाया. उन्होंने एशेज में अपना पहला शतक पूरा किया. कैरी ने 106 रनों की पारी खेली, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को काफी मदद मिली. इससे टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा. हालांकि इसमें उस्मान ख्वाजा और मिचेल स्टार्क की अर्धशतकीय पारियों का भी योगदान रहा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…

Last Updated: October 23, 2026 15:36:33 IST

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST