Bigg Boss 19 Fame Actress On Casting Couch: .जबरदस्ती किया लिप्स पर Kiss डायरेक्टर ने की हैवानियत की हद पार…. : 'बिग बॉस 19' फेम एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा किया है और कहा है कि वो कास्टिंग काउच का शिकार हुई है.
Bigg Boss 19 Fame Actress Malti Chahar On Casting Couch:
Bigg Boss 19 Fame Actress Victim To Casting Couch: सलमान खान के पॉपुलर शो “बिग बॉस” का सीजन 19 हाल ही में खत्म हुआ है और इसे गौरव खन्ना ने जीता है. शो के खत्म होने के बाद भी लगातार बिग बॉस 19 के सभी कंटेस्टेंट सुर्खियों में बने हुए हैं. वहीं अब ‘बिग बॉस 19’ फेम एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में चौका देने वाला खुलासा किया है, एक्ट्रेस ने कहा है कि वो कास्टिंग काउच का शिकार हुई है… इस खुलासे के बाद हर कोई दंग रह गया है.
दरअसल, रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस मालती चाहर (Malti Chahar) लगातार खबरों में बनी हुई है, वो फेमस क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन है. ‘बिग बॉस 19’ में मालती चाहर की वाइल्डकार्ड एंट्री हुई थी और उनके दमदार खेल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. वही अब वो एक बार फिर खबरों में छाई हुई है, क्योंकि मालती चाहर ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है कि एक डायरेक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की थी, जिसके बाद वो बेहद दुखी हो गई थी.
हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ फेम एक्ट्रेस मालती चाहर (Malti Chahar) ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत की और इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में हुई एक खौफनाक घटना के बारे में बारे में बताया. उन्होंमे बताया कि ऐसी घटना से वो काफी कुछ सीखा है जैसे इंडस्ट्री में कोई अपना नही होता. मालती चाहर ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा कि एक पॉपुलर डायरेक्टर ने उन्हें जबरदस्ती किस (Kiss) करने की कोशिश की थी. एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वो एक प्रोजेक्ट के लिए उस डायरेक्ट से अक्सर मिलती थीं, लेकिन जब काम खत्म हो गया, तो उन्होंने डायरेक्टर को साइड हग किया, जिसके बाद उस डायरेक्टर ने उन्हें लिप्स पर किस करने की कोशिश की. मालती चाहर ने आगे कहा कि, ‘मैं हैरान रह गई थी और मुझे समझ नहीं आया था कि ये क्या हुआ. मैंने उन्हें वहां चुप करा दिया और कभी उनसे नहीं मिली. वह डायरेक्टर उम्र में काफी बड़े थे और मैं उन्हें पिता के समान मानती थी. एक्ट्रेस ने कहा कि ‘उस घटना ने मुझे काफी कुछ सीखाया कि किसी को बाप नहीं मानना चाहिए.
मालती चाहर (Malti Chahar) ने इंटरव्यू में कहा- जब लोग समझ जाते हैं, तो काम नहीं देते हैं. अगर आप कॉम्प्रोमाइज नहीं करोगे तो लुक टेस्ट होने के बाद भी रिप्लेस कर दिए जाओगे. मेरे साथ ये कई बार ऐसी ही हुआ है. मेरे साथ कभी किसी ने हद नहीं पार की, लेकिन इंडस्ट्री में लड़कियों के हाथ में बहुत कुछ होता है. आपको हमेशा ये सोचकर चलना होगा कि लड़के चांस मारेंगे ही और अपनी पावर का इस्तेमाल करेंगे. लेकिन आपको उनके सामने नहीं झुकना है.’
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…