Ashes 3rd Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. कंगारू टीम ने तीसरे मैच में इंग्लैंड को 82 रनों से हराया. इसके साथ ही 5 मैचों की एशेज सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली.
Ashes 3rd Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने लगातार एशेज 2025 सीरीज में लगातार तीसरे जीत दर्ज की है. सीरीज के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से करारी शिकस्त दी. 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है. साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज को रिटेन भी कर लिया है. वहीं, दूसरी ओर एक बार फिर इंग्लैंड की टीम का एशेज सीरीज जीतने का सपना टूट गया. बता दें कि तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए 435 रन का टारगेट दिया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी, इंग्लैंड की टीम 352 रन पर ढेर हो गई.
ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरे टेस्ट जीत दर्ज करके अपने दबदबे को कायम रखा है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया था, जबकि दूसरे टेस्ट में भी 8 विकेट से शिकस्त दी थी. अब तीसरा टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. ऑस्ट्रेलिया साल 2017 से लगातार चार बार एशेज रिटेन करने में सफल रही है, जिसमें 2 घरेलू जीत और दो इंग्लैंड में ड्रॉ शामिल हैं.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट एडिलेड में खेला गया. इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 82 रनों से अपने नाम कर लिया. इस मैच में एलेक्स कैरी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया, जिन्होंने दो पारियों में कुल 178 रन बनाए. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 371 रन बनाए. इसमें उस्मान ख्वाजा (82) और एलेक्स कैरी (106) का बड़ा योगदान रहा. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी की शुरुआत करने उतरी.
इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 286 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसमें बेन स्टोक्स 83 रनों का शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ही 85 रनों की बढ़त बना ली थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 349 रन बनाए. इसमें ट्रेविस हेड ने 170 रन और एलेक्स कैरी के 72 रनों का योगदान दिया. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 435 रनों का टारगेट मिला.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीसरे टेस्ट में मैच शानदार प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन लायन ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि स्कॉट बोलैंड ने 1 विकेट हासिल किया. स्टार्क ने तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन जेमी स्मिथ, विल जैक्स और जोफ्रा आर्चर को अपना शिकार बनाया. वहीं कमिंस ने बेन डकेट, ओली पोप और जो रूट को आउट किया. नाथन लायन ने हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स और जैक क्रॉली को अपने जाल में फंसाया. वहीं, बोलैंड को जोश टंग के रूप में टीम को आखिरी सफलता दिलाई.
इसके अलावा टीम के बल्लेबाजों ने दोनों पारियों में अच्छा प्रदर्शन किया. पहली पारी में उस्मान ख्वाजा ने फिफ्टी और एलेक्स कैरी ने शतक लगाया. इसके बाद दूसरी पारी में ट्रेविस हेड ने शतक और एलेक्स कैरी ने अर्धशतक लगाया.
Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…