<
Categories: मनोरंजन

Payal Gaming Viral Video: पायल गेमिंग के वायरल वीडियो के बाद अब तेलुगु स्टार का फूटा गुस्सा,दी कड़ी चेतावनी

Payal Gaming Viral Video: आज कल सोशल मीडिया पर एक प्राइवेट वीडियो पर वायरल हो रहा है  और चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे लोग पायल गेमिंग का प्राइवेट वीडियो बता रहें हैं, जिससे सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स और दावे किए जा रहे हैं. यूट्यूबर ने खुद साफ किया है कि वीडियो में दिख रही लड़की वह नहीं है. अब मशहूर एक्ट्रेस अब तेलुगु अभिनेत्री निवेथा थॉमस ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया है.

Payal Gaming Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों पायल गेमिंग का प्राइवेट वीडियो को लेकर जबरदस्त चर्चा चल रही है. एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म्स पर वायरल किया गया, जिसे गलत तरीके से मशहूर गेमिंग क्रिएटर पायल धरे (Payal Gaming) से जोड़ा गया. इस मामले में पायल ने सामने आकर साफ किया कि उनका इस वीडियो से कोई लेना-देना नहीं है और लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की.

इस विवाद के बीच अब तेलुगु अभिनेत्री निवेथा थॉमस ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वह भी AI से बनाए गए डीपफेक फोटो और इमेजेस का शिकार बन चुकी हैं.

AI डीपफेक को लेकर निवेथा थॉमस का सख्त रुख

निवेथा थॉमस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान जारी कर कहा कि उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल करते हुए AI-जनरेटेड तस्वीरें ऑनलाइन फैलायी जा रही हैं. इनमें उनकी एक हाल ही में पोस्ट की गई फोटो का भी दुरुपयोग किया गया है.उन्होंने लिखा कि बिना अनुमति किसी की पहचान का इस तरह इस्तेमाल करना बेहद परेशान करने वाला, अस्वीकार्य और गैरकानूनी है. इसे उन्होंने डिजिटल इम्पर्सोनेशन और प्राइवेसी का गंभीर उल्लंघन बताया.

दोषियों को चेतावनी, कानूनी कार्रवाई की बात

निवेथा ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि इस तरह की सामग्री फैलाने वाले लोग, चाहे वे अनजान अकाउंट्स ही क्यों न हों, तुरंत इसे हटाएं और ऐसा करना बंद करें. उन्होंने यूजर्स से भी अपील की कि वे ऐसे कंटेंट को न देखें और न ही शेयर करें.

AI का गलत इस्तेमाल 

इससे पहले अभिनेत्री श्रीलीला भी AI के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जता चुकी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की थी कि वे “AI से बने बकवास कंटेंट” को बढ़ावा न दें. उनका कहना था कि तकनीक का मकसद जिंदगी आसान बनाना है, न कि किसी को बदनाम या परेशान करना.इन लगातार सामने आ रहे मामलों ने एक बार फिर डीपफेक, डिजिटल धोखाधड़ी और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST