<

Ashes : ‘चुप हो जा…’ बीच मैच में बेन स्टोक्स ने खोया आपा, फिर विरोधी के कंधे पर…

एशेज सीरीज के 5वें टेस्ट के दूसरे दिन के दौरान बेन स्टोक्स और मार्नस लाबुशेन के बीच बहस देखने को मिली. रिपोर्ट की मानें तो बेन ने उन्हें चुप हो जाओ कहा था.

Ben Stokes-Marnus Labuschagne News: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया (Australia vs England) के बीच सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के 5वें टेस्ट के दौरान दोनों देश के टीम के खिलाड़ी आपस में भिड़ते नजर आए. दरअसल, यह भिड़त खेल के दूसरे दिन बेन स्टोक्स और मार्नस लाबुशेन के बीच देखने को मिली. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और यह भिड़त कैसे शुरू हुई.
5वें एशेज टेस्ट के दूसरे दिन के आखिर में ट्रैविस हेड ने बेन स्टोक्स की बॉलिंग पर कई चौके लगाए जिसके बाद स्टोक्स थोड़ा फ्रस्टेट नजर आए. जब यह घटना हुई तो बेन हेड को कुछ कहते नजर आए. इसके बाद हेड ने भी उन्हें दो बातें कहीं. फिर स्टोक्स ने अंपायर से अपनी कैप वापस ली और लाबुशेन से भी कुछ कहने लगे. लाबुशेन ने भी अपनी जुबां पर कंट्रोल नहीं किया और उन्होंने भी बेन स्टोक्स को कुछ कह दिया.

बेन ने कहा- चुप हो जा…

हालांकि, बेन ने अपनी नाराजगी को कंट्रोल करते हुए मार्नस लाबुशेन के कंधे पर हाथ रखा और उनसे बात की. लाबुशेन भी इसके बाद मुस्कुराते हुए नजर आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टोक्स ने टकराव के दौरान लाबुशेन से “चुप हो जाओ” कहा था. इस बहस के तुरंत बाद, स्टोक्स ने अगले ओवर में लाबुशेन को आउट कर दिया था. लाबुशेन ने जैकब बेथल को कैच थमा दिया और 48 रन पर आउट हो गए.

सीरीज जीत चुका है ऑस्ट्रेलिया

सीरीज की बात करें तो एशेज सीरीज पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर ली है. पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता. दूसरा टेस्ट (ब्रिस्बेन) भी ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता. तीसरा टेस्ट भी (एडिलेड) ऑस्ट्रेलिया ने 82 रन से जीता. चौथा टेस्ट (MCG) इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता. पांचवां टेस्ट जारी है. जिसमें इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 384 रन बनाए, और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 166/2 रन बनाए वह 218 रन पीछे है.
Satyam Sengar

Recent Posts

Bihar News: नालंदा में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, वो मदद के लिए चीखती रही, लोग तमाशबीन बने रहे

Bihar News: यह घटना 26 मार्च की शाम को हुई. रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता दो…

Last Updated: March 31, 2026 13:30:14 IST

Kanpur: ससुर ने बहू के उतारे कपड़े और किया ऐसा कांड, पति भी था साथ; रहम की भीख मांगती रही पीड़िता

Tantra mantra Abuse Case: महिलाओं का आज से नहीं बल्कि पीढ़ियों से शोषण होता आया…

Last Updated: March 31, 2026 13:28:55 IST

Ashok Kharat Case: भूत बंगला से कम नहीं अशोक खरात का ‘दफ्तर’, अंदर डर जाती थीं महिलाएं

Ashok Kharat Case: गिरफ्त में आई महिलाओं को बेवकूफ बनाने के लिए अशोक खरात 'अवतार…

Last Updated: March 31, 2026 13:28:16 IST

Chandrikapersad Santokhi Death: चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 67 साल की उम्र में निधन, बिहार के मजदूरी का बेटा, सूरीनाम के रहे पूर्व राष्ट्रपति

Chandrikapersad Santokhi Death: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति, चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन हो गया है. सूरीनाम…

Last Updated: March 31, 2026 13:08:06 IST

भूस्खलन में तिरछा हो गया चर्च, पीसा की मीनार से ज्यादा आया झुकाव, दूर-दूर से देखने आ रहे पर्यटक

ग्रीस के एक छोटे से गांव में स्थित एक चर्च इन दिनों दुनियाभर के पर्यटकों…

Last Updated: March 31, 2026 13:01:55 IST

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे गंदा पानी? कब बदलना चाहिए RO का फिल्टर, इस तरह करें चेंज

लेकिन, कई बार फिल्टर किए हुए पानी को लेकर भी मन में शंका रहती है.…

Last Updated: March 31, 2026 12:56:34 IST