<
Categories: खेल

देश भर से विरोध में उठ रही आवाजें, क्या BCCI कर सकता है भारत-Pak मैच को रद्द? जानिए इसको लेकर क्या है नियम!

India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान मैच रद्द करने का फैसला BCCI के हाथ में नहीं है. इस संबंध में खुद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने एक बयान जारी कर कहा था कि एशिया कप को लेकर भारत सरकार जो भी फैसला लेगी, बोर्ड उसका पालन करेगा.

IND vs PAK Asia Cup: एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी होने के बाद से ही भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बवाल मचा हुआ है. एशिया कप में दोनों टीमों का ‘महाभियोग’ 14 सितंबर को होना है. इस मैच को रद्द करने के लिए पूरे भारत में मुहिम शुरू हो गई है. राजनीतिक पार्टियां भी इसका विरोध कर रही हैं. ऐसे में बड़ा प्रश्न यह है कि क्या इस मैच को रद्द करने का फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के हाथ में है.

ICC का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार महिला वर्ल्ड कप में होगा कुछ ऐसा, बनेगी मिसाल

क्या BCCI भारत-पाकिस्तान मैच रद्द करेगा?

नहीं, भारत-पाकिस्तान मैच रद्द करने का फैसला BCCI के हाथ में नहीं है. इस संबंध में खुद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने एक बयान जारी कर कहा था कि एशिया कप को लेकर भारत सरकार जो भी फैसला लेगी, बोर्ड उसका पालन करेगा.

साथ ही, भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ कोई भी मैच खेलने को लेकर एक नई नीति लागू की थी. उस नीति में बताया गया था कि भारतीय टीम बहुपक्षीय टूर्नामेंटों में पाकिस्तान के साथ खेलेगी, लेकिन उसके साथ कोई द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली जाएगी. भाजपा के अनुराग ठाकुर ने भी यही बात दोहराई है. एशिया कप मैच रद्द करने या न करने का फ़ैसला पूरी तरह से भारत सरकार के हाथ में है.

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विपक्ष भी हमलावर

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विपक्ष ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की है. मैच रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने लॉ के छात्रों की याचिका खारिज कर दी. उस याचिका में कहा गया था कि पहलगाम हमले के कुछ ही दिनों बाद पाकिस्तान के साथ मैच खेलना उन लोगों का अपमान करने के समान होगा जिन्होंने अपनी जान गंवाई और शहीद भारतीय सैनिकों का अपमान किया.

आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच का सीधा प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा.

ENG ने किया धूम धड़ाका, T-20I में पार किया 300 रनों का आंकड़ा, टूटा IND का रिकॉर्ड

Ashish kumar Rai

Recent Posts

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

10 साल पुराना रिश्ता, दो संदिग्ध मौतें और बंद कार… दिल्ली की इस घटना ने पुलिस को उलझाया, पुराने केस से भी जुड़े तार

Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 15:19:57 IST

Caught on Camera: रील शूट करने के लिए पिंजरे से निकाला बाघ, फिर शुरू हुआ खूनी खेल; 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…

Last Updated: November 14, 2026 15:01:26 IST

मेरठ मुस्लिम पड़ोसी से शादी करने पर मचा बवाल, परिवार ने दर्ज कराया अपहरण का केस; लड़की ने कहा-मेरे पति…

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शहाना ने अपने पड़ोसी लक्ष्मण वाल्मीकि से परिवार…

Last Updated: November 14, 2026 14:14:27 IST