<
Categories: बिहार

‘चार दिन में ठंडे हो जाएंगे’, बिहार BJP अध्य्क्ष को प्रशांत किशोर ने क्यों हड़काया, सात जन्मों तक पहुंच गई बात

Bihar Chunav 2025: संजय जायसवाल पर पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "हम पहले भी कह चुके हैं कि जब गीदड़ मरने वाला होता है, तो शहर की ओर भागता है. जब संजय जायसवाल जैसे नेताओं के बुरे दिन आते हैं, तो वे हम जैसे लोगों से भिड़ जाते हैं. अभी तो वे उछल-कूद कर रहे हैं, लेकिन चार दिन में शांत हो जाएँगे.

Prashant Kishor: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत भोजपुर जिले के अगिआंव विधानसभा पहुँचे. चरपोखरी प्रखंड कार्यालय मैदान में आयोजित ‘बिहार बदलाव जनसभा’ को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सांसद संजय जायसवाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा.

INDIA vs PAKISTAN मैच में पहले कैसी है Asia Cup 2025 की Points Table? कौन आगे, कौन पीछे?

संजय जायसवाल पर प्रशांत किशोर का पलटवार

सभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने संजय जायसवाल पर पलटवार करते हुए कहा, “हम पहले भी कह चुके हैं कि जब गीदड़ मरने वाला होता है, तो शहर की ओर भागता है. जब संजय जायसवाल जैसे नेताओं के बुरे दिन आते हैं, तो वे हम जैसे लोगों से भिड़ जाते हैं. अभी तो वे उछल-कूद कर रहे हैं, लेकिन चार दिन में शांत हो जाएँगे. वे मुझे सात जन्मों में भी जेल नहीं भेज सकते.

उनकी पार्टी बिहार और दिल्ली में सत्ता में है, जो करना है कर लो.” उन्होंने आरोप लगाया कि संजय जायसवाल के पेट्रोल पंप पर बेतिया नगर निगम के वाहनों की फर्जी बिलिंग हो रही है, जिसकी शिकायत खुद पेट्रोल पंप मालिकों ने की है.

प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा, “आपने मोदी जी का चेहरा देखकर उन्हें वोट दिया और वे चाय बेचने वाले से प्रधानमंत्री बन गए, लेकिन बिहार और देश के पैसे से वोट लेकर वे गुजरात और महाराष्ट्र में कारखाने लगा रहे हैं. आपके बच्चे उन कारखानों में 10-12 हज़ार रुपये में काम करने जा रहे हैं.”

प्रधानमंत्री मोदी के दौरों पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जब भी पीएम बिहार आते हैं, तो गरीबों के करोड़ों रुपये खर्च हो जाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारियों से भीड़ जुटाई जाती है और सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि बिहार को इससे कोई फायदा नहीं होता.

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा

राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “अच्छी बात है, कम से कम वे घर से तो निकल रहे हैं. यह खुशी की बात है।” लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि लालू जी अपने नौवीं फेल बेटे को राजा बनाना चाहते हैं, जबकि बिहार के लाखों पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी तक नहीं मिल पा रही है.

प्रशांत किशोर ने जनता से अपील की कि इस बार नेताओं का चेहरा देखकर वोट न दें. लालू हों, नीतीश हों या मोदी, इस बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोज़गार के लिए वोट करें.

भारत का हिंदू राष्ट्र होना क्यों जरूरी! धीरेंद्र शास्त्री ने समझाया, जानिए क्या बोले?

Ashish kumar Rai

Share
Published by
Ashish kumar Rai

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST