<
Categories: देश

PM किसान योजना की 21वीं किस्त को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट…कर लें ये काम, वरना अटक जाएगा आपका पैसा

PM KISAN scheme: पीएम किसान योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर वर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह राशि तीन किश्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. फरवरी 2019 में शुरू हुई इस योजना की अब तक 20 किश्तें जारी की जा चुकी हैं.

PM Kisan Samman Nidhi: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही किसानों के लिए खुशखबरी का इंतज़ार और भी बढ़ गया है. केंद्र सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करने वाली है. देश भर के करोड़ों किसान अपने बैंक खातों में 2,000 रुपये आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. लेकिन इस बार सरकार ने साफ़ कर दिया है कि अगर किसान ज़रूरी औपचारिकताएँ पूरी नहीं करते हैं, तो पैसा अटक सकता है.

कोई 5 तो कोई महज 13 दिन…ये हैं बिहार के सबसे कम कार्यकाल वाले CM, नाम जानकर चौंक जाएंगे!

दिवाली से पहले मिल सकती है किसानों को बड़ी खुशखबरी

पिछली बार 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जारी की थी. इस दरम्यान 9.71 करोड़ किसानों के बैंक खातों में तकरीबन 20,500 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए थे. अब किसानों की नज़र 21वीं किस्त पर टिकी है। पिछले रिकॉर्ड देखें तो सरकार ने अगस्त से नवंबर के बीच ही किस्तें जारी की हैं. ऐसे में उम्मीद है कि इस बार दिवाली से पहले किसानों के खातों में किस्त आ सकती है. वहीं, इसी साल बिहार चुनाव होने हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि केंद्र सरकार आचार संहिता लगने से पहले ही किसानों को 2000 रुपये की अगली किस्त दे सकती है. यानी किसानों को अक्टूबर में दिवाली का तोहफा मिल सकता है.

किसका पैसा अटक सकता है?

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने ज़रूरी औपचारिकताएँ पूरी नहीं की हैं, उनकी किस्त अटक सकती है. इन औपचारिकताओं में ई-केवाईसी अपडेट, आधार और बैंकिंग खाते को लिंक करना और ज़मीन का सत्यापन आदि शामिल हैं. इसके अलावा, अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सूची में है या नहीं, तो इसके लिए आप pmkisan.gov.in पर जाएँ. यहाँ फार्मर्स कॉर्नर में जाकर लाभार्थी की स्थिति या लाभार्थी सूची देखें. इसके बाद आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालते ही आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी.

हेल्पलाइन नंबर पर मिल सकती है मदद

किसानों को किसी भी तरह की समस्या होने पर वे टोल फ्री नंबर 15561, 1800 115526 या हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर वर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह राशि तीन किश्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. फरवरी 2019 में शुरू हुई इस योजना की अब तक 20 किश्तें जारी की जा चुकी हैं.

खतरों के बीच भी जज़्बा कायम, मुश्किल रास्तों को पार कर स्कूल पहुंचते हैं बुरहानपुर के बच्चे

Ashish kumar Rai

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST