<
Categories: खेल

India vs Pakistan Final: बदल गया एशिया कप का इतिहास, जानिए क्यों ये फाइनल होगा सबसे खास?

IND vs PAK In Asia Cup Final: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें 2-2 पहले ही आमने-सामने हो चुकी हैं. मजेदार बात ये है कि टीम इंडिया ने दोनों ही बार पाकिस्तान को पस्त करते हुए जीत हासिल की.

Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 के फाइनल (Asia CUP 2025) में अब भारत का मुकाबला पाकिस्तान की टीम से होगा. पाकिस्तान ने सुपर-4 स्टेज में बांग्लादेश (PAK vs BAN) को 11 रनों से हराया और फाइनल का टिकट कटाया. ये मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा था, लेकिन पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 11 रनों की जीत दर्ज़ करते हुए फाइनल में जगह बनाई. अब एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारतीय टीम (IND vs PAK) से होगा, क्योंकि टीम इंडिया ने पहले ही एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली थी. ये एशिया कप के इतिहास में पहला मौका होगा जब फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी. 11 रनों की इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया.

बदलेगा एशिया कप का इतिहास

एशिया कप का ये 17वां एडिशन खेला जा रहा है और इससे पहले एक बार भी ऐसा नहीं हुआ कि भारत और पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला हो. ये पहला मौका होगा जब खिताब की इस लड़ाई में भारत और पाकिस्तान की टीमें जद्दोजहद करती हुई नज़र आएंगी.

पाकिस्तान को 2-2 बार हराया

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें 2-2 पहले ही आमने-सामने हो चुकी हैं. मजेदार बात ये है कि टीम इंडिया ने दोनों ही बार पाकिस्तान को पस्त करते हुए जीत हासिल की. पहली बार लीग स्टेज में ये दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी, तब भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज़ की. दूसरी बार दोनों टीमों का सामना सुपर-4 स्टेज में हुआ, तब भी सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने पाकिस्तानी टीम को 6 विकेट से रौंदा. लेकिन अब पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात देकर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है.

8 बार भारत मे जीता एशिया कप

भारतीय टीम ने 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में ये टूर्नामेंट अपने नाम किया है. लेकिन इस बार एशिया कप का ये फाइनल मैच बेहद खास है, क्योंकि इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार फाइनल मेंं भारत और पाकिस्तान की टीमें ट्रॉफी के लिए आपस में जंग करती हुई नज़र आएंगी. 

ये भी पढ़ें- India vs Sri Lanka Asia Cup 2025 Match Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का मैच, जानिए पूरी डिटेल

12वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत

टीम इंडिया 12वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचने में सफल हुई है. वैसे भी भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है. तो अब टीम इंडिया अपने टाइटल को डिफेंड करने के बेहद करीब है. अब भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर यानि की रविवार को एशिया कप का फाइनल मैच खेला जाएगा और सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीतना चाहेगी।

ये भी पढ़ें-IND A vs AUS A: शतक के करीब पहुंचे के एल राहुल के साथ अचानक हुआ कुछ ऐसा, छोड़ना पड़ा मैदान

Pradeep Kumar

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST