<
Categories: खेल

IND A vs AUS A: शतक के करीब पहुंचे के एल राहुल के साथ अचानक हुआ कुछ ऐसा, छोड़ना पड़ा मैदान

KL Rahul: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले गए मैच में टीम इंडिया के दमदार खिलाड़ी के एल राहुल अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे. राहुल ने 79 ररन बना लिए थे, तभी कुछ ऐसा हुआ कि राहुल को मैदान छोड़ना पड़ा.

K L Rahul Retired Hurt: भारत और वेस्टइंडीज़ (IND vs WI) के बीच अक्टूबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए BCCI (Board of Control for Cricket in India) ने भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया है. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भारतीय टीम का पहला टेस्ट 2 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले इंडिया ए (India A) की टीम ऑस्ट्रेलिया ए  (Australia A) के खिलाफ सीरीज़ खेल रही है. इस सीरीज़ में टीम इंडिया में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी के एल राहुल (K L Rahul) भी खेले. राहुल ने शानदार पारी खेली और 79 रन बनाए, लेकिन राहुल की इस पारी ने भारतीय टीम की टेंशन भी बढ़ा दी. चलिए आपको बताते हैंं कि कैसे राहुल ने बढ़ाई टीम की टेंशन. 

राहुल ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेली शानदार पारी

के एल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शानदार पारी खेली उन्होंने जबरदस्त 79 रन बनाए, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हो गया कि राहुल को मैदान छोड़कर जाना पड़ा. वो अपने शतक की ओर अग्रसर थे, लेकिन राहुल अपनी पारी को बीच में छोड़कर मैदान के बाहर चले गए.

राहुल अचानक से क्यों हुए रिटायर?

 India A की टीम चौथी पारी में बैटिंग करने उतरी. के एल राहुल और एन जगदीशन (N Jagadeesan) पारी की शुरुआत करने के लिए आए. जगदीशन 37 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन राहुल टिक कर खेलने लगे और अपनी पारी को आगे बढ़ाने लगे. जब राहुल 97 गेंदों में 9 चौके  लगाकर 79 रन प खेल रहे थे, तभी कुछ ऐसा हुआ कि राहुल मैदान छोड़कर वापस लौट गए. अचानक फिजियो (physio) मैदान पर आए और कुछ ही देर के बाद राहुल रिटायर्ड हर्ट (Retired Hurt) होकर मैदान के बाहर चले गए. 

क्या वेस्टइंड़ीज के खिलाफ ओपनिंग करेंगे राहुल?

राहुुल का इस तरह से मैदान के बाहर जाना टीम इंडिया के साथ-साथ भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ाने वाला है. राहुल को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. वो वेस्टइंडीज़ के खिलाफ ओपनिंग करने वाले हैं. ऐसे में राहुल का इस तरह से बाहर होना टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब हो सकता है. हालांकि अभी कर ये साफ नहीं हो पाया है कि राहुल को चोट लगी थी या फिर एहतियात के तौर पर उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. लेकिन एक चीज तो साफ है कि शतक की तरफ बढ़ रहे राहुल का यूं मैदान छोड़कर जाना टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकता है.

ये भी पढ़ें-    India vs Sri Lanka Asia Cup 2025 Match Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का मैच, जानिए पूरी डिटेल

SANJU SAMSON: संजू सैमसन के साथ हुई बड़ी ज़्यादती, कोच गौतम पर लगे गंभीर आरोप

Pradeep Kumar

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST