<
Categories: खेल

किसी ने लहाराई बंदूक तो किसी ने गिराया जेट, भारत के ‘इकलौते सैनिक’ ने तबाह कर दिया पूरा पाकिस्तान, वीडियो वायरल

ind vs pak: भारत के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में पहले पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान का गन सेलिब्रेशन दिखा वहीं हारिस रऊफ का प्लेन गिराने का नकल गिया. जिसका जवाब Abhishek Sharma ने शानदार अंदाज में दिया.

Ind vs Pak: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का सुपर-4 का भारत और पाकिस्तान का मुकाबले में क्रिकेट के अलावा भी बहुत कुछ देखने को मिला। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के बीच बहस, शब्दों का बाण, गेंद और बल्ले का संघर्ष और यहां तक कि गालियों का भी भरपूर आदान-प्रदान देखने को मिला.

अफरीदी ने शुरू की थी बहस

एशिया कप के ग्रुप चरण में खेले गए भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारतीय टीम के हाथ ना मिलाने की वजह से भड़के पाकिस्तान के खिलाड़ियों का फ्रस्टेशन तब देखने को मिला जब भारतीय पारी की पहले ही गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) के पहले गेंद पर ही अभिषेक शर्मा ने छक्का लगा दिया.

अफरीदी को ये अच्छा नहीं लगा और वो अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से बहस शुरू कर दिए. इस पर अभिषेक शर्मा ने पलटकर जवाब दिया. शाहीन यहीं नहीं रूके और लगातार अभिषेक के पास आकर उन्हें उकसाते रहे. कुछ समय बाद शाहीन अफरीदी ने गलत शब्दों का भी इस्तेमाल किया.

गिल ने दिया Abhishek Sharma का साथ

फिर, तीसरे ओवर में गिल ने अफरीदी की गेंद पर लगातार दो चौके लगाए और अपने शर्मा के समर्थन में वही शब्द दोहराए. इसके बाद शुभमन गिल को अफरीदी की गेंद पर चौका लगाने के बाद यह कहते सुना गया,  “चल बॉल डाल.” ये विवाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने शुरू किया था लेकिन अब भारतीय बल्लेबाज भी इसका जवाब बढ़-चढ़ कर दे रहे थे. 

भारतीय पारी के 5वें ओवर के दौरान माहौल तब गरमा गया जब हारिस रऊफ की गेंद पर शुभमन गिल ने चौका जड़ दिया. इसके बाद जैसे ही गिल अपने साथी अभिषेक शर्मा के पास फिस्ट-बंप करने नॉन-स्ट्राइकर एंड की तरफ बढ़े तभी ऐसा लगा जैसे रऊफ ने कुछ कहा हो जिससे अभिषेक भड़क गए.इसके बाद  अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ के बीच बहस छिड़ गई. मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों को रोकने के लिए बीच में अंपायर गाजी सोहेल को आना पड़ा.

इस पर कमेंट्री कर रहे वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि यह पहली बार होगा कि बॉलर नहीं बल्कि बल्लेबाज स्लेजिंग कर रहा है. उन्होंने कहा कि ये नया हिंदुस्तान है. हालाकि दोनों बल्लेबाजों ने बल्ले से भी पाकिस्तान को धो डाला दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की.

हारिस रऊफ़ ने की शर्मनाक हरकत

पाकिस्तान के खिलाड़ियों कि हरकते यहीं नहीं रुकी. पहले साहिबज़ादा फ़रहान का बंदूक़ लहराने का जश्न मनाया. फिर हारिस रऊफ़ भारतीय फैंस से भिड़ते दिखे. वह बाउंड्री लाइन पर विमान दुर्घटनाग्रस्त होने का नकल कर रहे थे. वो पाकिस्तान के उस झूठे दावे का नकल कर रहे थे जिसमे पाक सेना ने ये दावा किया था कि वो ऑपरेशन सिंदूर के दैरान भारत के छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया. इस दौरान दर्शकों ने उन्हें खूब ट्रोल किया।

प्रशंसकों ने लगाए “कोहली-कोहली” के नारे

लगभग उसी समय जब हारिस रऊफ़ का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने का वीडियो सामने आया, एक और घटना घटी। स्टेडियम में मौजूद भारतीय प्रशंसक बाउंड्री पर फ़ील्डिंग कर रहे रऊफ़ को विराट कोहली की याद दिलाते नज़र आए। रऊफ़ को देखते ही वे “कोहली-कोहली” के नारे लगाने लगे। हारिस रऊफ़ के पास उन्हें अनदेखा करने और चुप रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

मुकाबले में क्या हुआ ?

सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 171 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से साहिबजादा फरहान ने 58 रन बनाए. वहीं 

भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया. पाकिस्तान ने आते ही तेज शुरुआत की. फखर जमान और साहिबजादा फरहान (58) ने ओपनिंग साझेदारी में रन बटोरे. फरहान और साइम अय्यूब और नवाज ने 21 रन की पारी खेली. भारत के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट अपने नाम किया.वहीं कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या ने भी एक-एक विकेट झटके. 

भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को शानदार शुरुआत दी. भारत का पहला विकेट 105 रन पर गिरा. जब गिल 47 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद  भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव बड़े शॉट के चक्कर में बिना खाता खोले ही वापस लौट गए. लेकिन अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते रहे. शर्मा ने 39 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली. उन्होने अपने इस पारी में 5न छक्के और 6 चौके लगाएं. वहीं तिलक वर्मा ने नाबाद 30 रन की पारी खेली. भारत ने इस मुकाबले को 7 बॉल शेष रहते ही 6 विकेट से अपने नाम कर लिया.

भारत से बदला लेने के लिए पाकिस्तान का मास्टर प्लान! टीम में हो सकता है ये बदलाव

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST