बॉलीवुड सिर्फ ग्लैमर और अफेयर्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहां थप्पड़ से जुड़े किस्से भी उतने ही फेमस हैं, पब्लिक, सेट और पार्टियों में स्टार्स के ‘स्लैपगेट’ हादसे आज भी इंडस्ट्री की सबसे सनसनीखेज कहानियाँ माने जाते हैं
Bollywood Slapgate
बॉलीवुड में हमेशा सिर्फ फिल्में ही नहीं रियलिटी भी उतनी ही धमाकेदार और मसालेदार होती है जितनी कि उन स्टार्स के फिल्मी कैरेक्टर होते हैं. कभी उनके अफेयर की खबरें तो कभी सितारों को पड़े थप्पड़. जी हां बॉलीवुड में ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जिनको अजीबोगरीब हादसों के दौरान थप्पड़ पड़े हैं जिन्हें सुनकर फैंस भी हैरान रह गए हैं.
फिल्मी सेट पर अक्सर हंसी मजाक और मजबूत दोस्ती की बातें होती है लेकिन कभी-कभार हालात कुछ बिगड़ जाते हैं. साल 2006 में फिल्म प्यारे मोहन की शूटिंग के दौरान ऐसा ही एक किस्सा हुआ था जब ईशा देओल ने अपनी को-स्टार अमृता राव को थप्पड़ जड़ दिया था. फिल्म 2001 में अजनबी के सेट पर करीना कपूर और बिपाशा बसु के बीच भी काफी बड़ा विवाद हो गया था, करीना को गुस्सा जब आ गया जब उनकी डिजाइनर ने बिपाशा की मदद की बहस इतनी बढ़ भी गयी की करीना ने बिपाशा को थप्पड़ मार दिया और काली बिल्ली तक कह दिया।
बॉलीवुड की पार्टी हमेशा से ट्रेड पर रहती है कभी फैशन कभी मस्ती तो कभी अपनी कंट्रोवर्सी को लेकर। 2009 में ऐसा ही हुआ था जब दिल्ली के एक बिजनेसमैन की बेटी सलमान खान की प्राइवेट पार्टी में घुस आई और लड़की नशे में थी और अचानक उसने सलमान खान को थप्पड़ मार दिया. सलमान ने हमेशा की तरह कुल रवैया अपनाया और सिक्योरिटी से कहा कि लड़की को बाहर निकाल दिया जाए. वही टीवी इंडस्ट्री के करन सिंह ग्रोवर का किस्सा भी काफी ज्यादा चर्चा में आया था जब उनकी पहली पत्नी जेनिफर विंगेट ने गुस्से में उन्हें सेट पर थप्पड़ मार दिया था.
पब्लिक इवेंट्स और अवार्ड्स शो में सितारों को देखना हमेशा उनके फैंस के लिए एक ट्रीट की तरह होता है ऐसे में सेलेब्स को देखने के लिए फैंस की भीड़ भी उमड़ जाती है, तो सिक्योरिटी को भीड़ कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है और कभी-कभी हालात कुछ अजीबोगरीब मोड़ ले लेते हैं ऐसे ही SIIMA Awards 2022 में रणवीर सिंह को अपने बॉडीगार्ड से ही थप्पड़ खाना पड़ा दरअसल बॉडीगार्ड भीड़ सँभालने की कोशिश कर रहा था लेकिन गलती से उसका हाथ रणबीर के गाल पर पड़ गया.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…