<
Categories: देश

अब कुछ ही पैसों में भर जाएगा घर, सस्ता हो गया दुनियाभर का सामान; बाजार जाने से पहले चेक करें लिस्ट

GST Reform: आज से लागू जीएसटी 2.0 में सैकड़ों चीजों पर से टेक्स हटा है. जी हाँ काफी चीजें ऐसी हैं जो काफी सस्ती हो गई हैं. आइए जान लेते हैं लिस्ट

New GST Rate List: सरकार ने जरूरतमंद चीजों और आम बाज़ार के उत्पादों को और ज़्यादा सस्ता बनाने के लिए GST और अपने नए कर ढाँचे में बड़ा बदलाव किया है. आम आदमी के परिवार के लिए ये एक राहत की खबर है. इसका मतलब है कि अब उन्हें किराने के बिल, डेयरी और उपकरणों की कीमतों में राहत मिलेगी. इतना ही नहीं इस बड़ी राहत की शुरुआत घर की रसोई से होती है, और इसी को ध्यान में रखते हुए, डेयरी उत्पादों के साथ-साथ रोज़मर्रा की ज़रूरत की चीज़ें जैसे खाद्य तेल, पैकेज्ड आटा और साबुन पर भी अच्छे खासे पैसे गिर हुए हैं . इसके अलावा, बच्चों की शिक्षा से लेकर दवाइयों, कार, बाइक, एयर कंडीशनर और टीवी तक, हर चीज़ की कीमतें कम होंगी.

इन वस्तुओं पर ‘0’ GST

GST सुधार के मुताबिक, सरकार ने कई चीजों के लिए जीएसटी स्लैब में बदलाव किया है और कई वस्तुओं को GST-मुक्त भी किया है. जिन चीजों पर अब शून्य जीएसटी लगेगा, उनमें मुख्य रूप से खाद्य उत्पाद, 5% से 18% के स्लैब में आने वाले कई उत्पाद जीएसटी-मुक्त कर दिए गए हैं. इनमें यूएचटी दूध, पनीर, पिज्जा, सभी प्रकार की ब्रेड, रेडी-टू-ईट रोटी और रेडी-टू-ईट पराठा शामिल हैं. इसके अलावा, बच्चों की शैक्षिक सामग्री, जैसे पेंसिल, कटर, रबड़, नोटबुक, नक्शे, ग्लोब, जल सर्वेक्षण चार्ट, एटलस, अभ्यास पुस्तकें, ग्राफ़ बुक और प्रयोगशाला नोटबुक, पर अब 12% जीएसटी नहीं लगेगा.

इतना ही नहीं इस दौरान सरकार ने दवाओं और स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी हटाकर राहत प्रदान की है. वहीं 33 जीवन रक्षक दवाओं पर वर्तमान में लागू 12% जीएसटी को घटाकर शून्य कर दिया गया है, जिनमें तीन कैंसर की दवाएं भी शामिल हैं. इसके अलावा, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियों को भी जीएसटी से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है.

जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता

Food Item

वनस्पति वसा/तेल 12% से 5%
मोम, वनस्पति मोम 18% से 5%
मांस, मछली, खाद्य उत्पाद 12% से 5%
मक्खन और घी 12% से 5%
चीनी, उबली हुई मिठाइयाँ 12%-18% से 5%
चॉकलेट और कोको पाउडर 18% से 5%
पास्ता, कॉर्नफ्लेक्स, नूडल्स, बिस्कुट, माल्ट एक्सट्रेक्ट (कोको-मुक्त) 12%-18% से 5%
जैम, जेली, मुरब्बा, मेवे/फलों के पेस्ट, सूखे मेवे, मेवे 12% से 5%
फलों के रस, नारियल पानी 12% से 5%

Consumer and household goods

बालों का तेल, शैम्पू, टूथपेस्ट, शेविंग उत्पाद, टैल्कम पाउडर 18% से 5%
टॉयलेट साबुन (बार/केक) 18% से 5%
टूथब्रश, डेंटल फ्लॉस 18% से 5%
शेविंग क्रीम/लोशन, आफ्टरशेव 18% से 5%
सामान्य टेबलवेयर/किचनवेयर (लकड़ी, लोहा, तांबा, एल्युमीनियम, प्लास्टिक) 12% से 5%
शिशुओं की दूध की बोतलें-निप्पल, प्लास्टिक के मोती 12% से 5%
मोमबत्तियाँ 12% से 5%
छाते और संबंधित वस्तुएँ 12% से 5%
सिलाई सुइयाँ 12% से 5%
सिलाई मशीन और उसके पुर्जे 12% से 5%
सूती/जूट से बने हैंडबैग 12% से 5%
शिशुओं के नैपकिन/डायपर 12% से 5%
पूरी तरह से बाँस, बेंत, रतन से बने फर्नीचर 12% से 5%
दूध के डिब्बे (लोहा/स्टील/एल्युमीनियम) 12% से 5%

Electronic

एयर कंडीशनर (एसी) 28% से 18% तक
बर्तन धोने की मशीनें 28% से 18% तक
टीवी (एलईडी, एलसीडी), मॉनिटर, प्रोजेक्टर 28% से 18% तक

Agriculture and Fertilizers

ट्रैक्टर (1800 सीसी से अधिक क्षमता वाले सड़क ट्रैक्टरों को छोड़कर) 12% से 5% तक
ट्रैक्टर के पिछले टायर/ट्यूब 18% से 5% तक
जुताई/कटाई/थ्रेसिंग के लिए कृषि मशीनरी 12% से 5% तक
कम्पोस्टिंग मशीनें 12% से 5% तक
स्प्रिंकलर/ड्रिप सिंचाई/लॉन/स्पोर्ट्स रोलर 12% से 5% तक
जैव-कीटनाशक, सूक्ष्म पोषक तत्व 12% से 5% तक
ईंधन पंप 28% से 18% तक
ट्रैक्टरों के लिए हाइड्रोलिक पंप 18% से 5% तक
स्वास्थ्य उत्पादों पर जीएसटी

थर्मामीटर, डायग्नोस्टिक किट 12% से 18% 5%
ब्लड ग्लूकोज़ मॉनिटर (ग्लूकोमीटर) 12% से 5%
मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन और हाइड्रोजन पेरोक्साइड 12% से 5%
चश्मा 12% से 5%
मेडिकल/सर्जिकल रबर के दस्ताने 12% से 5%
कई दवाइयाँ और विशेष औषधियाँ 12% से 5% या शून्य

car and bike

टायर 28% से 18%
मोटर वाहन (छोटी कारें, तिपहिया वाहन, एम्बुलेंस, 350 सीसी से कम की मोटरसाइकिलें, वाणिज्यिक वाहन) 28% से 18%
रोइंग बोट/डोंगी 28% से 18%
साइकिल और गैर-मोटर तिपहिया वाहन 12% से 5%

Clothes

सिंथेटिक धागे, बिना बुने हुए कपड़े, सिलाई धागा, स्टेपल फाइबर 12% और 18% से 5%
परिधान, रेडीमेड, अधिकतम ₹2,500 12% से 5%
परिधान, रेडीमेड वस्त्र, ₹2,500 से अधिक 12% से 18%

Heena Khan

Recent Posts

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST