ind vs pak: पाकिस्तान को 6 विकेट से हराने के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाक से राइवेलरी को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav: भारत ने सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. ये एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में पाकिस्तान पर भारत की दूसरी जीत है. इससे पहले ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार पाकिस्तान को हराने के बाद जब भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव से भारत-पाक राइवेलरी (Indo-Pak Rivalry) को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होने ऐसा जवाब दिया जिसे सुन पाकिस्तान के खिलाड़ी दंग रह गए.
पाकिस्तान को 6 विकेट से हराने के बाद जब सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और उनसे दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता के बारे में सवाल किया गया. इस पर भारतीय कप्तान ने कहा कि यह सवाल पूछना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि अब भारत और पाकिस्तान के बीच प्रतिद्वंद्विता जैसी कोई चीज़ नहीं रही.
भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि प्रतिद्वंद्विता तब होती है जब दो टीमों के बीच कड़ी टक्कर होती है। उन्होने कहा कि जब दो टीमें 15 या 16 मुकाबले खेलती हैं और उसमें से एक ने 8 जीते, दूसरे ने 7 जीते उन्हें प्रतिद्वंदी कहना मज़ेदार है। उन्होंने कहा “मुझे भारत-पाकिस्तान के आंकड़े ठीक से याद नहीं हैं, लेकिन दोनों टीमों की जीत और हार में काफ़ी अंतर है.”
बता दें कि भारत और पाकिस्तान अब तक एशिया कप में 21 बार एक दूसरे के आमने-सामने हो चुके हैं भारत ने इनमें से 12 मैच जीते हैं. जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ़ छह मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच तीन मैच या तो बराबरी पर या ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं. भारत और पाकिस्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 15 बार आमने-सामने हुए हैं, जिनमें से 11 बार भारत ने जीत हासिल की है. पाकिस्तान केवल तीन बार जीत पाया है. दोनों टीमों के बीच एक मैच ड्रॉ रहा था.
हारिस रऊफ ने ऐसा क्या कहा कि बीच मैच में भिड़ गए Abhishek Sharma?
सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत तो ठिक थी.एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान 200 रन का टारगेट दे सकता है लेकिन पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली. वहीं पाकिस्तान के लिए साहबजादा फरहान ने अर्धशतकीय पारी खेली.
Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के वसुंधरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Vaibhav Suryavanshi opening: वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन की दरियादिली की चर्चा हो रही…
Bonus Shares Before Diwali 2026: जानें अक्टूबर में किन शेयरों का बोनस इश्यू आया, बोनस…
New rules for buying liquor: तमिलनाडु में TASMAC ने शराब की खुदरा बिक्री के भुगतान…
Omar Abdullah Cabinet: जम्मू-कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार में 4 नए मंत्रियों की एंट्री हो…
Microsoft Voluntary Exit Scheme के तहत करीब 60,000 कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने का विकल्प मिला…