Caught on CCTV: बिहार के बेतिया जिले से एख वीडियो सामने आई है. कुछ हथियारबंद बदमाश एक ज्वेलरी शोरूम में घुस गए और वहां मौजूद कर्मचारियों को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में कर लिया. इसके बाद वे कीमती गहने और नकदी लेकर फरार हो गया.
बिहार के बेतिया में ज्वेलरी की दुकान में डकैती
Caught on CCTV: बिहार के बेतिया में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हथियारों से लैस बदमाशों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में एक ज्वेलरी शोरूम को निशाना बना लिया. बेखौफ अपराधी शोरूम में दाखिल हुए और वहां मौजूद कर्मचारियों को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में कर लिया. इसके बाद उन्होंने कुछ ही देर में दुकान में रखे कीमती गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. वारदात के बाद बदमाश आराम से मौके से निकल गए. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.
ये #Bettiah के #SencoJewellers में हुई करोड़ों की लूट का #CCTV फुटेज है…. सारी बातें एक तरफ… ये एक तरफ कि अपराधी दिन-दहाड़े आए…और बिना कोई मास्क-नकाब के आए….मतलब इनको किसी का डर नहीं….शायद @bihar_police का एकदम नहीं… बन्दूक के बल पर सबको बंधक बनाया….2 लोगों का सर फोड़ा….बैग में गहने ठूसे….और जाते जाते कहा कि फिर आएंगे…. लगता है #Nepal भाग गए होंगे… #Bihar
— Garima Bharti (@GarimaBharti19) November 18, 2026
यह वारदात बेतिया के कालीबाग थाना क्षेत्र में सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सैनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में हुई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 6 से 8 अपराधी हथियार लेकर दुकान में पहुंचे थे. उनके पास पिस्तौल समेत दूसरे हथियार भी थे. शोरूम में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों को डराकर एक जगह रहने को मजबूर कर दिया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेट ली. कर्मचारियों का दावा है कि लुटेरे लगभग पूरा स्टॉक लेकर चले गए। लूटे गए सामान की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है.
वारदात के दौरान एक कर्मचारी ने कथित तौर पर बदमाशों का विरोध करने की कोशिश की. इस पर अपराधियों ने बंदूक की बट से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. लूटपाट पूरी करने के बाद बदमाश वहां से भागने लगे. इसी दौरान कर्मचारियों के मुताबिक, उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि वे दोबारा लौटकर आएंगे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई. चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय और एसएसपी कुमार गौतम समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने शोरूम का जायजा लिया और कर्मचारियों से जानकारी जुटाई.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को लगाई फटकार, आजम खान मामले में खारिज की याचिका, हैरान कर देगा मामला
Watch Video: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में हैरान करने वाला मामला सामने…
Uttarakhand Crime: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
નવી દિલ્હી [ભારત], ૧૮ નવેમ્બર: હાથી સિમેન્ટ અને સિધ્ધી સિમેન્ટ જેવી વિશ્વસનીય બ્રાન્ડ્સ ધરાવતી સૌરાષ્ટ્ર…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का स्टेज पर…
Gujarat ASI Murder Case: गुजरात के साबरकांठा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
Ajay Par Baba Video: छतरपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें अजय पार…