<
Categories: खेल

asia cup 2025 controversy Video: सोनी स्पोर्ट्स के प्रोमो में ऐसा क्या है? जिसे देखकर भड़क गए लोग, कहा- हद हो गई

asia cup 2025 : अब एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 सितंबर को दुबई में होना है। इसको लेकर राजनीति तो तेज है ही, साथ ही दर्शक भी इस मुद्दे पर बंट चुके हैं।

asia cup 2025 sony sports promo controversycontroversy: क्रिकेट एशिया कप 2025 (cricket asia cup 2025) शुरू होने में एक पखवाड़े से भी कम का वक्त बचा है। इसके लिए भारतीय टीम का एलान भी हो चुका है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में धुरंधर खिलाड़ी टूर्नामेंट जीतने का अरमान लिए जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के लिए रवाना हो जाएगी। टूर्नामेंट का आयोजन 9 से 28 सितंबर 2025 के दौरान UAE में होगा। यह एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 17वां संस्करण होगा। एशिया कप 2025 की तैयारी के बीच भारत में ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा एशिया कप को लेकर जारी आधिकारिक प्रोमो पर बवाल शुरू हो गया है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर इस प्रोमो की जमकर आलोचना कर रहे हैं। 

भारत-पाकिस्तान मैच पर फोकस है प्रोमो

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा रिलीज प्रोमो खूब देखा जा रहा है। चंद घंटों में ही इसे मिलियंस व्यूज मिल चुके हैं, लेकिन वीडियो में कुछ ऐसी बातें हैं, जिनसे क्रिकेट फैन्स और भारतीय खफा हो गए हैं। प्रोमो में रविवार (14 सितंबर 2025) को होने वाले भारत और पाकिस्तान मैच के रोमांच की बानगी दिखाई गई है.  सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के प्रोमो में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Team India captain Suryakumar Yadav) के अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को मैच खेलते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में धाकड़ खिलाड़ी रहे वीरेंद्र सहवाग को भी दिखाया गया है। 

रोमांच को भुनाने की की गई है कोशिश

एशिया कप 2025 के प्रोमो में भारत और पाकिस्तान के मैच का जिक्र करके इसमें रोमांच पैदा करने की सफल कोशिश की गई है. कुछ लोग इस बात से नाराज है कि पहलगाम हमले के बाद इस मैच को रद्द करने की मांग की गई थी। बावजूद इसके भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हो रहा है. यही वजह है कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के ताजा प्रोमो ने सोशल मीडिया पर फिर से बवाल मचा दिया है। 

क्या है प्रोमो में?

1 मिनट 25 सेकेंड से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के प्रोमो में एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखते हुए दर्शकों को दिखाया गया है. इस वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के बॉलर शाहीन शाह अफरीदी की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर भारत को मैच जिताते हैं। इस वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि इसके बाद मुस्लिम अंकल बाहर निकलते हैं तो एक छोटी बच्ची कहती है कि दादू हम जीत गए। इस पर मुस्लिम टोपी लगाए बुजुर्ग खुश हो जाते हैं। इस वीडियो के आखिर में वीरेंद्र सहवाग की एंट्री होती है, जो मुस्लिम बुजुर्ग से कहते हैं- ‘ऊपर वाले ने आपकी सुन ली। इस वीडियो में फिर सभी लोग जश्न मनाते नजर आते हैं। वीडियो के अंत में वीरेन्द्र सहवाग कहते हैं- बात टीम इंडिया की है, 140 करोड़ धड़कनें एक साथ धड़केंगी।

आखिर क्यों गुस्सा हैं फैन्स?

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के प्रोमो को देखने के बाद फैन्स काफी नाराज हैं और एशिया कप का बायकॉट करने की बात कर रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी नाराजगी ब्रॉडकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उतार रहे हैं। कह रहे हैं कि उन्हें ऐसा प्रोमो बनाने की जरूरत क्या थी? जब पुलवामा हमले के बाद से लोग पाकिस्तान से नाराज हैं।

9 सितंबर से टूर्नामेंट होगा शुरू

यहां पर बता दें कि एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर को होगी, जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को खेला जाना है। पिछले कई सालों से दोनों देशों के बीच टेंशन शुरू होने के बाद भारत और पाकिस्तान कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती है. 

कौन-कौन सी टीमें होंगी शामिल?

9 सितंबर से 28 सितंबर तक चलने वाले एशिया कप में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप हैं. अन्य टूर्नामेंट की तरह ही भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं.  ग्रुप ए में भारत पाकिस्तान के साथ ओमान और यूएई हैं. ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST