<
Categories: हरियाणा

मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपी को 20 साल की सजा, 2 लाख रुपए का जुर्माना भी किया, 2018 में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में किया था गिरफ्तार

एडिशनल सेशन जज योगेश चौधरी की अदालत ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। दोषी अभिनव उर्फ गोल्डी पुत्र सत्यपाल निवासी विजय नगर, हरि सिंह चौक, नूरवाला, पानीपत को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

India News (इंडिया न्यूज), Drug Smuggler Sentenced To 20 Years In Prison : एडिशनल सेशन जज योगेश चौधरी की अदालत ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। दोषी अभिनव उर्फ गोल्डी पुत्र सत्यपाल निवासी विजय नगर, हरि सिंह चौक, नूरवाला, पानीपत को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

जुर्माना नहीं देने पर अभिनव उर्फ गोल्डी को 2 साल का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा

ए.एस.जे. योगेश चौधरी की अदालत ने अभिनव उर्फ गोल्डी पर 2 लाख रुपए का जुर्माना भी किया। जुर्माना नहीं देने पर अभिनव उर्फ गोल्डी को 2 साल का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। पानीपत पुलिस ने अभिनव उर्फ गोल्डी को चार मई सन् 2018 को मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं आरोपी अभिनव उर्फ गोल्डी के खिलाफ थाना किला में 20 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया गया।

गोल्डी के खिलाफ पेश किए गए साक्ष्यों व गवाहों की गवाही सुनने के बाद दोषी सजा दी

एडिशनल सेशन जज योगेश चौधरी की अदालत ने सरकारी वकील कुलदीप ढुल की सशक्त पैरवी में किला थाना पुलिस द्वारा आरोपी अभिनव उर्फ गोल्डी के खिलाफ पेश किए गए साक्ष्यों व गवाहों की गवाही सुनने के बाद दोषी अभिनव उर्फ गोल्डी को 20 साल के कठोर कारावास व दो लाख रुपये का जुर्माना की सजा दी है। 

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST