होम / Asian Games 2023 Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 4-2 हराया

Asian Games 2023 Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 4-2 हराया

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : September 28, 2023, 9:41 pm IST
Asian Games 2023 Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 4-2 हराया

Asian Games

India News(इंडिया न्यूज), Asian Games 2023 Hockey:भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों के पूल-ए के मैच में जापान को 4-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अब तक पूल-ए के अपने तीनों मैच जीत लिए हैं। उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराने के बाद टीम इंडिया ने सिंगापुर को 16-1 से शिकस्त दी थी। अब जापान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अब 30 सितंबर को पाकिस्तान से सामना होगा।

पहले क्वार्टर का खेल

पुरुष हॉकी के पूल-ए के मैच में भारत ने जापान के खिलाफ पहले क्वार्टर में गोल दागा। पेनल्टी कॉर्नर पर अभिषेक ने रिवर्स स्टिक से पहला गोल दागा। पहले क्वार्टर का खेल खत्म हो चुका है और शुरुआती 15 मिनट में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना रखी है।

दूसरे क्वार्टर का खेल

दूसरे क्वार्टर में 24वें मिनट में भारत ने दूसरा गोल दागा। मनदीप ने निलकांता के फ्लिक पास को सर्किल के बाहर से गोल में तब्दील किया। हाफटाइम तक भारत 2-0 से आगे थी।

तीसरे क्वार्टर का खेल

तीसरे क्वार्टर में 34वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हार्दिक के लॉन्ग पास और सुखजीत के पास पर अमित रोहिदास ने ड्रैग फ्लिक पर शानदार गोल किया।  भारत ने 35 मिनट के खेल के बाद 3-0 की बढ़त बना ली।

चौथे क्वार्टर का खेल

खेल का अंतिम क्वार्टर भी भारतीय टीम के नाम रहा। मैच के चौथे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ी अभिषेक ने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।जापान की टीम गोल की तलाश में लगातार संघर्ष करती हुई दिखाई दी, लेकिन भारतीय डिफेंडरों को भेद पाना उनके लिए आसान नहीं रहा। हालांकि, जापान की टीम को खेल के 57वें मिनट में पहली सफलता मिली। जापान की ओर से यह गोल गेंकी मिटानी ने किया।

खेल का रोमांच यहीं नहीं रुका और जापान ने खेल के अंतिम क्वार्टर में एक और गोल किया। खेल के आख़िरी मिनट में जापानी खिलाड़ी रयोसी काटो ने एक और गोल कर अपनी टीम के स्कोर में इजाफा कर दिया।

also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT