<
Categories: खेल

एशियन गेम्स में क्रिकेट टीम को नहीं मिलेगी स्पेशल सुविधा? BCCI की मांग पर IOA ने कहा- खुद करें इंतजाम

Asian Games 2026: आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेटरों के लिए विशेष आवास की बीसीसीआई की मांग को आईओए ने स्वीकार नहीं किया है. हालांकि, बीसीसीआई को अपनी जरूरत के मुताबिक अलग व्यवस्था करने की छूट दी गई है. बोर्ड अगले सप्ताह जापान में सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए एक अग्रिम टीम भेजेगा.

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की सुविधाओं को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के बीच चर्चा शुरू हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने अपने क्रिकेटरों के लिए आयोजकों की ओर से की गई व्यवस्था से अलग कुछ विशेष सुविधाएं देने की मांग की थी. हालांकि, IOA ने इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है. साथ ही संघ ने बीसीसीआई को यह छूट दी है कि अगर आयोजकों की व्यवस्था उसकी जरूरतों के मुताबिक नहीं है तो वह खिलाड़ियों के लिए अपने स्तर पर इंतजाम कर सकता है.

IOA ने कहा- खिलाड़ियों की पूरी जिम्मेदारी BCCI की होगी

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, IOA के सीईओ रघुराम अय्यर ने कहा कि बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों के लिए अलग व्यवस्था करना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है. ऐसी स्थिति में खिलाड़ियों के खान-पान से लेकर उन्हें समय पर मुकाबले के स्थल तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी बीसीसीआई की होगी. अय्यर के मुताबिक, बीसीसीआई के सीईओ हेमंग अमीन ने उनसे संपर्क किया था और दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत हुई है.

सुविधाओं का जायजा लेने जापान भेजी जाएगी BCCI की टीम

बीसीसीआई अब अंतिम फैसला लेने से पहले जापान में सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए एक अग्रिम टीम भेजने की तैयारी कर रहा है. यह टीम आइची-नागोया में खिलाड़ियों के ठहरने, खान-पान और दूसरी व्यवस्थाओं का जायजा लेगी. रघुराम अय्यर ने कहा कि आईओए को बीसीसीआई के इस कदम से कोई आपत्ति नहीं है. निरीक्षण के बाद बीसीसीआई यह तय कर सकता है कि वह एशियन गेम्स आयोजकों की सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहता है या फिर अपने खिलाड़ियों के लिए अलग व्यवस्था करेगा.

पुरुष और महिला टीम के लिए पहले से तय है होटल

एशियन गेम्स के आयोजकों की ओर से भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के लिए होटल की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पुरुष टीम को नागोया के तीन सितारा APA Hotel Nagoya Ekimae में कमरे दिए गए हैं. वहीं, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली महिला टीम के लिए चार सितारा Meitetsu Grand Hotel में ठहरने की व्यवस्था की गई है.

पांच सितारा होटल से कम और ट्विन शेयरिंग पर भी सवाल

रिपोर्ट के मुताबिक, आइची-नागोया में क्रिकेट टीमों के लिए की गई होटल व्यवस्था पांच सितारा स्तर से एक या दो श्रेणी नीचे है. इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए ट्विन शेयरिंग यानी एक कमरे में दो खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भी बीसीसीआई के बीच चर्चा का विषय बनी है. इसी वजह से बीसीसीआई अपनी टीम जापान भेजकर सुविधाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण करवाना चाहता है. टीम के अगले सप्ताह जापान जाने की संभावना है.

महिला टीम के सामने सबसे बड़ी लॉजिस्टिक चुनौती

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने यात्रा और समय को लेकर सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है. हरमनप्रीत कौर की टीम को एशिया कप के फाइनल के एक दिन बाद जापान के लिए रवाना होना है, बशर्ते टीम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचती है. ऐसे में खिलाड़ियों के लिए यात्रा, आराम, भोजन और समय पर मुकाबले के आयोजन स्थल तक पहुंचना बेहद महत्वपूर्ण होगा. बीसीसीआई इसी वजह से खिलाड़ियों की सुविधाओं को लेकर पहले से तैयारी करना चाहता है.

IOA बोला- सभी खिलाड़ियों के साथ समान व्यवहार जरूरी

आईओए ने साफ किया है कि एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों के साथ समान व्यवहार उसकी प्राथमिकता है. एशियन गेम्स में 36 खेलों में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और संघ का कहना है कि किसी एक खेल के खिलाड़ियों के लिए अलग मानक बनाना उचित नहीं होगा. रघुराम अय्यर के मुताबिक, उद्देश्य यह है कि सभी खिलाड़ी लॉजिस्टिक परेशानियों से दूर रहकर सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे सकें. आईओए का कहना है कि खिलाड़ियों के कल्याण, आराम और नए माहौल में ढलने को लेकर पहले से तैयारी की जा रही है. इस पूरे मामले में अब बीसीसीआई की अग्रिम टीम के निरीक्षण के बाद तस्वीर साफ होगी कि भारतीय क्रिकेट टीम आयोजकों की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं में रहेगी या अपने स्तर पर अलग व्यवस्था करेगी.

sharma ranjana

Recent Posts

कानपुर में महिला बॉक्सर मंतशा की संदिग्ध मौत, हाईवे किनारे मिला शव, दिवाली की खरीदारी के लिए निकली थी घर से

Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…

Last Updated: November 7, 2026 19:52:33 IST

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST