तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक नाबालिग किशोर महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था, जिसे गली के आवारा कुत्तों ने भगा दिया. किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
Coimbatore: नशे में धुत नाबालिग लड़के ने महिला के साथ की छेड़छाड़
तमिलनाडु के कोयंबटूर में सुनसान गली से जा रही एक महिला के साथ 16 वर्षीय एक किशोर ने छेड़खानी की, जिसके बाद गली के कुत्तों ने उस पर धावा बोल दिया. जानकारी के अनुसार छेड़खानी करने वाला किशोर नशे में धुत था.
पुलिस के अनुसार, यह घटना 3 सितंबर को कोयंबटूर के थुडियालुर के पास घटी. 16 वर्षीय लड़के को कोयंबटूर नगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसे किशोर सुधारगृह में भेज दिया गया है.
ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. घटना के सीसीटीवी फुटेज में नाबालिग लड़का, जो स्पष्ट रूप से नशे में था. वह महिला पर झपटता और उसे परेशान करता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं गली में मौजूद कुत्ते लड़के पर लगातार भौंकते और उसके पैरों को खरोंचते रहते हैं, मानो महिला को उससे बचाने की कोशिश कर रहे हों. लगातार भौंकने से आखिरकार नाबालिग लड़का महिला को छोड़ देता है, और फिर कुत्ते उसे भगा ले जाते हैं. यह घटना 3 सितंबर को सुबह करीब 1:30 बजे हुई. इससे पहले भी लड़के ने अपराधी प्रवृत्ति दिखाई थी. यौन उत्पीड़न करने से पहले लड़के ने एक दुकान में आग लगा दी थी.
पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. नाबालिग को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और धारा 79 (किसी महिला की गरिमा को अपमानित करने के इरादे से शब्द, हावभाव या कृत्य) के तहत हिरासत में लिया गया है और सुधारगृह भेज दिया गया है. आगे की जांच जारी है.
Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…
Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…
Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…
UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…