<

IND vs SL Asian Games 2026: बिना मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंचे भारत और श्रीलंका, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

IND vs SL Asian Games 2026 Semi Final: एशियन गेम्स 2026 में बारिश की वजह से क्वार्टर फाइनल मैच रद्द होने के बाद भारत और श्रीलंका सीधे सेमीफाइनल में पहुँच गए हैं. अब दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. जानिए इस हाई-वोल्टेज मैच की पूरी डिटेल्स, टॉस का समय, दोनों टीमों की घोषित स्क्वॉड और बारिश के बाद मौसम का हाल.

India vs Sri Lanka Semifinal: भारतीय टीम का क्वार्टर फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद बेहतर आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर भारत ने सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाई. श्रीलंका की टीम भी बारिश के कारण क्वार्टर फाइल मैच खेले बिना सेमीफाइनल में पहुंची है. अब 1 अक्टूबर को भारत का सामना पूर्व टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन श्रीलंका से होगा.

बारिश के कारण श्रीलंका को मिला फायदा

भारत का विरोधी कौन होगा, इसका फैसला श्रीलंका और नेपाल के बीच 29 सितंबर को होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच से होना था. लेकिन बारिश के कारण यह मैच शुरू ही नहीं हो सका और बिना टॉस कराए रद्द कर दिया गया.

नेपाल ने ग्रुप स्टेज में शानदार खेल दिखाया था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका एशियन गेम्स का सफर यहीं खत्म हो गया. आईसीसी टी20 रैंकिंग में नेपाल से आगे होने के कारण श्रीलंका को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया.

IND vs SL: मैच कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा?

भारत और श्रीलंका के बीच यह दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जापान के निशिन शहर स्थित ‘कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क’ में खेला जाएगा.

  • मैच की तारीख: 1 अक्टूबर 2026
  • टॉस का समय: सुबह 9:30 बजे (IST)
  • मैच शुरू होने का समय: सुबह 10:00 बजे (IST)

लगातार बारिश की वजह से क्वार्टर फाइनल मैचों का मजा फीका पड़ा है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि सेमीफाइनल मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा ताकि दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिले.

दोनों टीमों की स्क्वॉड (Squads)

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी, विपराज निगम.

श्रीलंका टीम: सहान अरच्चिगे (कप्तान), अशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुले, सोहन डी लिवेरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), बिनुरा फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, थरिंडु रत्नायके, दुशान हेमंथा, सिनेथ जयवर्धने, चमिका करुणारत्ने, गरुका संकेत, वनुजा सहन, नुवान तुषारा, विजयकांत व्यासकांत.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

क्या शादी करने जा रही हैं आम्रपाली दुबे? Bigg Boss में निरहुआ संग रिश्ते का खोला राज़, बोलीं- ‘वो चाहते हैं कि मैं…’

Amrapali Dubey Nirahua Relationship: क्या आम्रपाली दुबे और निरहुआ सच में एक-दूसरे को डेट कर…

Last Updated: September 29, 2026 10:48:56 IST

Silver Rate Today 29 Sep 2026: चांदी हुई सस्ती या महंगी? खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 29 September 2026: 29 सितंबर 2026 को चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव…

Last Updated: September 29, 2026 09:59:02 IST

Pakistan Cricketer Viral Video: पाकिस्तान ने फिर लॉन्च की नई एक्सरसाइज! बाबर-रिजवान के बाद महिला क्रिकेटर्स के वीडियो जमकर हो रहे वायरल

Pakistan Cricketer Viral Video: बाबर आज़म और रिज़वान के बाद अब पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर्स…

Last Updated: September 29, 2026 09:32:50 IST

Gold Price Today 29 September 2026: सोने की कीमत में आया बड़ा बदलाव! दिल्ली से मुंबई तक जानें आज का भाव

Gold Price Today 29 September 2026: 29 सितंबर 2026 को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव…

Last Updated: September 29, 2026 09:27:55 IST

UP Bulldozer Action: अतीक के करीबी पर योगी का हंटर! 3000 वर्ग मीटर की अवैध गौशाला पर चला बुलडोजर; प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

UP Bulldozer Action: प्रयागराज में PDA ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3,000…

Last Updated: September 29, 2026 08:33:28 IST