भारतीय टीम का क्वार्टर फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद बेहतर आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर भारत ने सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाई. श्रीलंका की टीम भी बारिश के कारण क्वार्टर फाइल मैच खेले बिना सेमीफाइनल में पहुंची है. अब 1 अक्टूबर को भारत का सामना पूर्व टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन श्रीलंका से होगा.
बारिश के कारण श्रीलंका को मिला फायदा
भारत का विरोधी कौन होगा, इसका फैसला श्रीलंका और नेपाल के बीच 29 सितंबर को होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच से होना था. लेकिन बारिश के कारण यह मैच शुरू ही नहीं हो सका और बिना टॉस कराए रद्द कर दिया गया.
नेपाल ने ग्रुप स्टेज में शानदार खेल दिखाया था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका एशियन गेम्स का सफर यहीं खत्म हो गया. आईसीसी टी20 रैंकिंग में नेपाल से आगे होने के कारण श्रीलंका को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया.
IND vs SL: मैच कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच यह दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जापान के निशिन शहर स्थित ‘कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क’ में खेला जाएगा.
- मैच की तारीख: 1 अक्टूबर 2026
- टॉस का समय: सुबह 9:30 बजे (IST)
- मैच शुरू होने का समय: सुबह 10:00 बजे (IST)
लगातार बारिश की वजह से क्वार्टर फाइनल मैचों का मजा फीका पड़ा है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि सेमीफाइनल मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा ताकि दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिले.
दोनों टीमों की स्क्वॉड (Squads)
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी, विपराज निगम.
श्रीलंका टीम: सहान अरच्चिगे (कप्तान), अशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुले, सोहन डी लिवेरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), बिनुरा फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, थरिंडु रत्नायके, दुशान हेमंथा, सिनेथ जयवर्धने, चमिका करुणारत्ने, गरुका संकेत, वनुजा सहन, नुवान तुषारा, विजयकांत व्यासकांत.