<

Begusarai Crime News: पहले की मारपीट…फिर चाकू दिखाकर किया रेप, बेगूसराय में हैवानों ने की हदें पार; फिर Video बनाकर

Begusarai Crime News: बेगूसराय में महिला के साथ होटल में मारपीट और रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. पीड़िता ने परिजनों को लोकेशन भेजकर जान बचाई. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.

Begusarai Crime News: बिहार के बेगूसराय से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला के साथ होटल में मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगा है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता 27 सितंबर को घर से काम के लिए निकली थी. आरोप है कि उसके जान-पहचान के एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाया और नगर थाना क्षेत्र में NH के किनारे एक होटल ले गया. वहां उसने महिला को अपने साथी के हवाले कर दिया. परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने महिला को कमरे में बंद कर दिया.

होटल के कमरे में बर्बरता

परिजनों की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर डराया-धमकाया. आरोप है कि इस दौरान उसने मोबाइल से वीडियो भी बनाया. घंटों तक महिला कमरे में बंद रही. इस दौरान होटल स्टाफ को इसकी भनक तक नहीं लगी, जो होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए बाथरूम जाने के बहाने खुद को अंदर बंद कर लिया और वहीं से परिजनों को फोन कर लोकेशन भेजी. सूचना मिलते ही परिजन होटल पहुंचे और महिला को बाहर निकाला. तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था. बाद में आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

ये भी पढ़ें:  UP Crime: बहन की देवरानी से हुआ इश्क, रंगेहाथों पकड़े गए, फिर दी गई तालिबानी सजा

पुलिस ने दर्ज किया केस

28 सितंबर की देर शाम पीड़िता ने नगर थाने में लिखित शिकायत दी. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  Jharkhand News: फुटबॉल खेलते-खेलते लगी टक्कर और दर्दनाक मौत; वीडियो वायरल, अब मचा हंगामा

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IND vs WI 2nd ODI: पहला ODI जीतने के बाद भी भारत की प्लेइंग XI से 3 खिलाड़ी होंगे बाहर? गंभीर-गिल कर रहे हैं तैयारी!

IND vs WI 2nd ODI Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में होने…

Last Updated: September 29, 2026 12:09:38 IST

क्या शादी करने जा रही हैं आम्रपाली दुबे? Bigg Boss में निरहुआ संग रिश्ते का खोला राज़, बोलीं- ‘वो चाहते हैं कि मैं…’

Amrapali Dubey Nirahua Relationship: क्या आम्रपाली दुबे और निरहुआ सच में एक-दूसरे को डेट कर…

Last Updated: September 29, 2026 10:48:56 IST

Silver Rate Today 29 Sep 2026: चांदी हुई सस्ती या महंगी? खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 29 September 2026: 29 सितंबर 2026 को चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव…

Last Updated: September 29, 2026 12:15:39 IST

Pakistan Cricketer Viral Video: पाकिस्तान ने फिर लॉन्च की नई एक्सरसाइज! बाबर-रिजवान के बाद महिला क्रिकेटर्स के वीडियो जमकर हो रहे वायरल

Pakistan Cricketer Viral Video: बाबर आज़म और रिज़वान के बाद अब पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर्स…

Last Updated: September 29, 2026 09:32:50 IST