<

Ranji Trophy Final: आकिब डार के 60 विकेट पूरे, मुश्किल में कर्नाटक, ट्रॉफी उठाने के करीब जम्मू-कश्मीर

रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल के चौथे दिन जम्मू कश्मीर का शानदार प्रदर्शन शानदार रहा. आकिब नबी ने अपने 60 विकेट पूरे किए. कर्नाटक 293 पर ऑलआउट हुआ.

Ranji Trophy Final: रणजी ट्रॉफी 2025-2026 के फाइनल में चौथे दिन का खेल पूरी तरह जम्मू कश्मीर के नाम रहा. टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली. वहीं कर्नाटक के लिए यह दिन अच्छा नहीं रहा. वह पहली पारी में सिर्फ 293 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई.  दिन की शुरुआत कर्नाटक की पहली पारी से हुई. टीम ने कोशिश की कि वह बड़ा स्कोर बनाए, लेकिन जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा.
विकेट जल्दी-जल्दी गिरते रहे और कर्नाटक की पूरी टीम 293 रन पर आउट हो गई. इस तरह जम्मू-कश्मीर को पहली पारी के आधार पर 291 रन की बड़ी बढ़त मिल गई. जम्मू कश्मीर के आकिब नबी डार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट अपने नाम किए.  चौथे दिन के खेल में उन्होंने सिर्फ 1 विकेट लिया. लेकिन तीसरे दिन उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए थे. इस तरह उन्होंने एक सीजन में 60 विकेट लेने का भी कारनामा कर दिखाया.

94 रन बनाकर नाबाद हैं कामरान इकबाल

कर्नाटक के ऑलआउट होने के बाद जम्मू-कश्मीर ने अपनी दूसरी पारी शुरू की. बल्लेबाजों ने संभलकर खेला और कोई जोखिम नहीं लिया. क़मरान इकबाल ने अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उन्होंने धैर्य के साथ रन बनाए और टीम की बढ़त को और आगे बढ़ाया. वह अभी भी 94 रन बनाकर नाबाद हैं. दूसरे बल्लेबाजों ने भी उनका साथ दिया. पारस डोगरा ने 16 और अब्दुल समद ने 32 रन की पारी खेली. क्रीज पर फिलहाल कामरान इकबाल और साहिल लोटरा हैं.

जम्मू ने बनाई 477 रन की बढ़त

दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 186 रन पर 4 विकेट था. अब टीम की कुल बढ़त 400 रन से ज्यादा हो चुकी है, जिससे कर्नाटक के लिए वापसी करना बहुत मुश्किल लग रहा है. जम्मू ने कुल 477 रन की बढ़त ले ली है. चौथे दिन जम्मू-कश्मीर ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार खेल दिखाया. अगर टीम इसी तरह खेलती रही, तो रणजी ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो सकता है. ड्रॉ होने पर जम्मू को विजेता घोषित कर दिया जाएगा.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST