Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग आईएएस से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रहा है. ये वीडियो देख नेटिजंस खुश हो रहे हैं.
80 साल के बुजुर्ग ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी
Viral Old Man Video: इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो उत्तराखंड का है. इसमें एक 80 साल का बुजुर्ग जिला अस्पताल में आईएएस दीपक रावत से अंग्रेजी में बात कर रहा है. उसकी बातें सुन अधिकारी भी खुश हो गए. आपको बता दें कि बुजुर्ग अस्पताल में अपना इलाज करने पहुंचा था, उसी दौरान की ये बातचीत है. अब हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर कौन हैं IAS दीपक रावत.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जाता है कि एक बुजुर्ग अंग्रेजी में बात कर रहा है. वहां पर जो लोग मौजूद हैं, वो बुजुर्ग की बातें सुन मंत्रमुग्ध हो गए. आपको बता दें कि 80 वर्षीय रमेश चंद्र काडंपाल उत्तराखंड के जिला चिकित्सालय बागेश्वर में आयुष्मान योजना के तहत पत्नी का इलाज कराने पहुंचे थे. जब इलाज में बाधा आई, तो वह अपनी समस्या को बताने के लिए निरीक्षण पर आए कमिश्नर दीपक रावत से अपनी बात बताई. उनकी फर्राटेदार अंग्रेजी को सुनकर वो हैरान हो गए. उन्होंने तुरंत आदेश दिया कि बुजुर्ग की समस्या तुरंत हल की जाए.
आपको बता दें कि दीपक रावत उत्तराखंड राज्य में कुमाऊं डीविजन के कमिश्नर हैं. वो अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं. अक्सर दीपक रावत लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण करते हैं. वह जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के साथ जिला चिकित्सालय बागेश्वर का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उसी दौरान की यह घटना है.
इस वीडियो के देखते ही लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘दादा जी तो फर्राटे दार इंग्लिश बोल रहे हैं.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘आत्मविश्वास हो तो उम्र और भाषा कोई भी रुकावट नहीं बनती बुजुर्ग ने सही जगह जाकर अपनी आवाज उठाई. यही असली हिम्मत है प्रशासन को भी ऐसी शिकायतों पर तुरंत ध्यान देना चाहिए.’
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…