<

10 मैच, 60 विकेट… IPL में किस टीम के लिए खेलेंगे आकिब नबी, कितने मिलेंगे पैसे?

Auqib Nabi IPL: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 60 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. आकिब नबी रणजी ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं. अब वह IPL में खेलते नजर आएंगे.

Auqib Nabi IPL Team: जम्मू-कश्मीर के ‘डेल स्टेन’ कहे जाने वाले आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने रणजी के इस सीजन में 10 मैचों की 17 पारियों में 60 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान आकिब नबी ने 7 बार 5 विकेट हॉल लिया. इसी के साथ आकिब नबी रणजी ट्रॉफी के इतिहास में तीसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक सीजन में 60 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. कर्नाटक के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी आकिब नबी ने 5 विकेट चटकाए. आकिब नबी की इस जबरदस्त गेंदबाजी के दम पर जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. पूरे सीजन में शानदार गेंदबाजी करने के लिए आकिब नबी को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया है. अब रणजी ट्रॉफी खत्म होने के बाद आकिब नबी IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में भी धमाल मचाते नजर आएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि आकिब नबी किस टीम से खेलेंगे.

किस IPL टीम से खेलेंगे आकिब नबी?

आकिब नबी (Auqib Nabi) ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में भी दमदार प्रदर्शन किया था. इसके अलावा पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी आकिब नबी ने अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था. इसके चलते दिसंबर 2025 में हुए IPL ऑक्शन में आकिब नबी डार पर बड़ी बोली लगाई गई. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने आकिब नबी को 8.40 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था. इसका मतलब है कि आकिब नबी IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे. ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस तक हर किसी नजरें आकिब नबी की गेंदबाजी पर होगी कि वे इंटरनेशनल खिलाड़ियों के सामने कैसी गेंदबाजी करते हैं.

आकिब नबी का करियर

29 साल के आकिब नबी ने अभी तक कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. हालांकि पिछले कुछ समय से आकिब नबी का प्रदर्शन शानदार रहा है. इसके चलते भारत के कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने आकिब नबी को भारत की टेस्ट टीम में शामिल करने की सलाह दी है. वहीं, आकिब नबी के करियर की बात करें, तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 41 मैच खेले हैं. इस दौरान 67 पारियों में आकिब नबी ने 156 विकेट चटकाए हैं. आकिब नबी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 16 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है. वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में आकिब नबी ने 36 मैचों में 56 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा अगर टी20 क्रिकेट की बात करें, तो आकिब नबी ने अभी तक कुल 34 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान आकिब ने 7.74 की इकॉनमी से 43 विकेट अपने नाम किए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST

Watch Video: रफीक चाचा को रात में होता था अकेलापन महसूस, 70 साल की उम्र में किया निकाह, बोले- हमे जरूरत…

Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…

Last Updated: October 31, 2026 09:04:57 IST

Petrol Diesel Price 31 October 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? घर से निकलने से पहले जान लें ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 31 October 2026: महीने के आखिरी दिन पेट्रोल और डीजल की…

Last Updated: October 31, 2026 08:25:56 IST

Aaj ka Mausam 31 October 2026: आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD की चेतावनी

Weather Update 31 October 2026: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिणी अंडमान सागर और…

Last Updated: October 31, 2026 08:17:53 IST

Delhi Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हाहाकार, 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत, 2 की हालत गंभीर

Fire In Delhi Mangolpuri:आउटर डिस्ट्रिक्ट के DCP विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस…

Last Updated: October 31, 2026 07:57:12 IST