<
Categories: दिल्ली

E Bike Didi Scheme: दिल्ली में शुरू होगी ई-बाइक दीदी योजना? क्या है स्कीम और कैसे बुकिंग कर सकती हैं महिलाएं?

दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए ई बाइक दीदी योजना शुरू करने की प्लानिंग कर रही है. इसके तहत महिला राइडर होंगी और सवारियां भी महिला ही होंगी.

E Bike Didi Scheme: दिल्ली सरकार एक नई योजना शुरू करने पर विचार कर रही है. ये योजना दिल्ली की महिलाओं के लिए होगी. दरअसल दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए ‘ई-बाइक दीदी योजना’ शुरू करने की प्लानिंग कर रही है. इसके तहत महिला ड्राइवर इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक चलाएंगी. वे महिला पर्यटकों को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाएंगी. दिल्ली सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को सुरक्षित, सस्ता और आरामदायक सफर देना चाहती है. आइए जानते हैं क्या है योजना और कैसे कर सकेंगे बुकिंग?

क्या है ई-बाइक दीदी योजना?

बता दें कि दिल्ली सरकार ई बाइक दीदी योजना शुरू करने की प्लानिंग कर रही है. ये एक खास ट्रांसपोर्ट सर्विस होगी, जो केवल महिलाओं के लिए होगी. इसमें महिला राइडर्स होंगी, जो महिला यात्रियों को मेट्रो स्टेशन, पर्यटन स्थलों और दूसरी जगहों पर छोड़ेंगी. ये शहर में अकेले इधर-उधर जाने वाली महिलाओं के लिए आरामदायक होता है. इससे महिलाओं को सुरक्षित सफर मिलेगा. कहा जा रहा है कि दिल्ली सरकार पहले इस प्रोजेक्ट को पायलट प्रोजेक्ट के तहत लॉन्च करेगी. इसकी सफलता के बाद इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा. इससे महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा और महिला यात्रियों को सुरक्षा मिलेगी.

ई बाइक योजना के लिए कौन है पात्र?

  • इस योजना के तहत लाभ पाने  वाली महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष होनी चाहिए.
  • लाभार्थी महिला दिल्ली की निवासी होनी चाहिए.
  • महिला के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
  • साथ ही उन महिलाओं को सरकार की तरफ से प्रशिक्षण किया जाएगा.

हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हो सकता है कि नियम योजना बनने के बाद नियमों में कुछ बदलाव किए जाएं और दस्तावेजों की लिस्ट में बदलाव किए जा सकते हैं.

कैसे कर सकें बुकिंग?

उम्मीद है कि सरकार इस योजना को लागू करने के लिए भारत टैक्सी के साथ समझौता कर सकता है. इसकी वजह ये है कि हाल ही में दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन यानी DTTDC ने भारत टैक्सी के साथ समझौता किया. ऐसे में महिलाएं भारत टैक्सी के ऐप या वेबसाइट के साथ मिलकर काम कर सकती हैं. वे ई बाउक बुकिंग कर सकती है. ये खास सुविधा केवल महिला यात्रियों के लिए होगी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST

Caught on camera:पुलिस वाले को जकड़ भाभी ने किया ऐसा कांड, देख फटी रह जाएंगी आंखे; देखें वीडियो

Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…

Last Updated: October 31, 2026 11:00:53 IST

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST