<

IPL ने बना दी जोड़ी… पहली मुलाकात में इंडियन मॉडल को दिल दे बैठा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, पढ़ें दिलचस्प लव स्टोरी

Shaun Tait Love Story: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शॉन टेट ने भारतीय मॉडल माशूम सिंघा से शादी रचाई है. उन दोनों की पहली मुलाकात IPL के दौरान हुई थी. पढ़ें शॉन टेट की लव स्टोरी...

Shaun Tait Love Story: क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने बॉर्डर पार दूसरे देशों की महिलाओं से शादी रचाई थी. खासकर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटरों ने भारतीय मूल की महिलाओं और मॉडल से शादी की है. इसी लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट (Shaun Tait) भी शामिल हैं. शॉन टेट ने मुंबई की मॉडल रही माशूम सिंघा (Masooma Singha) से शादी रचाई. शॉन टेट और माशूम सिंघा ने साल 2014 में शादी की थी. इस कपल की लव स्टोरी का क्रेडिट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को दिया जाता है. इसकी वजह है कि शॉन टेट और माशूम की पहली मुलाकात IPL के तीसरे सीजन के दौरान हुई थी. अक्सर कई लोग शॉन टेट की लव स्टोरी जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं शॉन टेट की लव स्टोरी…

IPL में हुई थी पहली मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट साल 2010 में IPL खेलने के लिए भारत आए थे. इसी दौरान शॉन टेट की मुलाकात माशूम सिंघा से हुई. दरअसल, IPL की आफ्टर पार्टी में माशूम सिंघा को फैशन शो करना था. इसी पार्टी में शॉन टेट भी मौजूद थे. इस दौरान माशूम सिंघा की खूबसूरती देख शॉन टेट उन्हें दिल दे बैठे. माशूम सिंघा की खूबसूरती देख शॉन टेट अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहे थे. ऐसा कह सकते हैं कि शॉन टेट को पहली ही नजर में माशूम सिंघा से प्यार हो गया.

इसके बाद इत्तेफाक से दोनों की कई बार मुलाकात हुई, जिसके बाद वे दोनों मैच के बाद एक-दूसरे से मिलने लगे. कुछ ही समय में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. माशूम सिंघा ने शॉन टेट को मुंबई में घुमाया. IPL खत्म होने के बाद शॉन टेट ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए, लेकिन उनका दिल भारत में रह गया. इसके चलते वे दोबारा भारत आए, लेकिन इस बार मैच के लिए नहीं, बल्कि माशूम सिंघा से मिलने के लिए.

2014 में रचाई शादी

शॉन टेट और माशूम सिंघा ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल ने शादी करने का फैसला किया. फिर शॉन टेट ने फ्रांस के रोमांटिक शहर पेरिस में माशूम सिंघा को शादी के लिए प्रपोज किया. साल 2014 में कपल ने भारतीय रीति-रिवाज के साथ मुंबई में शादी कर ली. शॉन टेट की शादी में युवराज सिंह और जहीर खान जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हुए थे. शादी के बाद शॉन टेट और माशूम सिंघा एक-दूसरे के बाद ज्यादा समय बिताने लगे. वे दोनों अक्सर भारत से ऑस्ट्रेलिया सफर किया करते थे. आखिरकार मार्च 2017 में शॉन टेट ने भारत की नागरिकता हासिल कर ली.

कौन हैं माशूम सिंघा?

माशूम सिंघा मुंबई की एक सफल रैंप मॉडल रही हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में मशहूर किंगफिशर कैलेंडर के लिए भी शूट किया था. माशूम का शॉन टेट के साथ एडिलेड में एक होटल भी है. फिलहाल शॉन टेट अपनी बहन शमिता सिंघा के साथ एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और वाइन एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़ी हुई हैं.

शॉन टेट ने 2016 में लिया रिटायरमेंट

शॉन टेट अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान इंजरी से खूब जूझते दिखाई दिए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार जनवरी 2016 में मैच खेला था. इसके बाद उन्होंने ज्यादातर समय भारत में ही रहने का फैसला लिया. इसके लिए उन्होंने प्रवासी भारतीय पासपोर्ट भी ले लिया है.

बता दें कि शॉन टेट दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार हैं. शॉन टेट भी अपने करियर के दौरान 155kmph की स्पीड से गेंद डाल चुके हैं. उनके इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो शॉन टेट ने 35 वनडे मैचों में 5.19 की इकॉनमी से 62 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा शॉन ने 21 T20I मैचों में 28 विकेट हासिल किया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? आपके शहर का ताजा भाव देखकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 6 Oct 2026: आज चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: October 6, 2026 10:19:49 IST

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…

Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 08:35:18 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST