<

BCCI Announcement: बीमारी बनी बाधा, अक्षर पटेल बाकी दो T20 से बाहर! बंगाल के इस दिग्गज की हुई एंट्री

Axar Patel Injury: बीमारी के चलते अक्षर पटेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज़ के आखिरी दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. BCCI ने उनके रीप्लेसमेंट का भी एलान कर दिया है, जबकि कुलदीप यादव की प्लेइंग XI में जगह लगभग पक्की मानी जा रही है.

Axar Patel Replacement: स्टार भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल, जो रविवार (14 दिसंबर) को धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20I मैच में बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे, उन्हें चल रही सीरीज़ से बाहर कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार (15 दिसंबर) को एक प्रेस रिलीज़ जारी कर बाकी दो मैचों में उनकी गैरमौजूदगी की पुष्टि की, जो 17 दिसंबर को लखनऊ में और 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे.

रिलीज़ में कहा गया है, ‘टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमारी के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी दो IDFC First Bank T20I मैचों से बाहर हो गए हैं. हालांकि, वह लखनऊ में टीम के साथ हैं, जहां उनका मेडिकल चेकअप जारी रहेगा.’

अब ये ऑलराउंडर लेगा अक्षर की जगह

अक्षर की जगह बंगाल के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर शहबाज़ अहमद (Shahbaz Ahmed) को भारत की टीम में शामिल किया गया है. रिलीज़ में आगे कहा गया है, ‘मेंस स्लेक्शन कमिटी ने लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले T20I मैचों के लिए शाहबाज़ अहमद को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है.’

अक्षर ने प्रोटियाज़ के खिलाफ भारत के लिए पहले दो T20I मैच खेले और कुल 3 विकेट लिए. उन्होंने सीरीज़ के पहले मैच में 23 रन बनाने के अलावा 2 विकेट लेकर 7 रन दिए, और 11 दिसंबर को मुलनपुर में खेले गए दूसरे T20I में, उन्होंने एक दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ को आउट किया और 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 21 रन बनाए.

शहबाज़ का रिकॉर्ड

अक्षर की जगह आए शहबाज़ ने भारत के लिए 3 वनडे और 2 T20I खेले हैं, लेकिन मेन इन ब्लू के लिए उनका आखिरी मैच सितंबर 2023 में एशियाई खेलों के दौरान हांगझोऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ था. उन्होंने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए 20 ओवर के फॉर्मेट में अब तक दो बल्लेबाज़ों को आउट किया है, लेकिन उन्हें बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिला.

अक्षर की जगह, कुलदीप यादव को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20I के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, और 31 वर्षीय स्पिनर ने दो विकेट लिए. उत्तर प्रदेश के इस क्रिकेटर के इकाना स्टेडियम में होने वाले अगले मैच में भी प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाए रखने की संभावना है.

आखिरी दो T20I के लिए भारत की अपडेटेड स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शहबाज़ अहमद

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST