<

पाकिस्तान के नक्शे कदम पर बांग्लादेश… T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी BCB की टीम, क्या होगा ICC का रुख?

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी. मुस्तफिजुर रहमान से जुड़े IPL विवाद के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला लिया है.

Bangladesh Cricket Board Big Decision: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम भारत नहीं आएगी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने फैसला लिया है कि उनकी टीम वर्ल्ड कप के मैच खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी. बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की है. BCB का यह फैसला उस समय आया, जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को IPL से पहले स्क्वाड से रिलीज कर दिया. इसको लेकर दोनों देशों के बीच विवाद हो रहा है.

अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है, जिसका आयोजन भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे. ICC के इस बड़े टूर्नामेंट में बांग्लादेश अपने सभी ग्रुप स्टेज के सभी मैच भारत में ही खेलने वाली है. हालांकि अब BCB ने अपनी टीम को भारत न भेजने का फैसला लिया है. ICC को भेजे मेल में BCB ने कहा, ‘सुरक्षा कारणों से टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम को भारत भेजना संभव नहीं है.’

ICC क्या लेगी फैसला?

शनिवार को BCCI ने फैसला लिया कि बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर कर दिया जाए. इसके बाद KKR की टीम ने मुस्तफिजुर रहमान अपने स्क्वाड से रिलीज करने की घोषणा की. इस पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आपत्ति जताई. BCB ने बैठक कर सोमवार को फैसला लिया कि बांग्लादेश टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी. इसको लेकर BCB ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को सूचित कर दिया है. अब देखना होगा कि ICC का इस मुद्दे पर क्या रुख होता है? क्या ICC बांग्लादेश के वर्ल्ड कप के मैचों को रिशेड्यूल करेगा या फिर बांग्लादेश पर दबाव बनाएगा?

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, IPL 2026 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि बाद में भारतीय लोगों ने BCCI और KKR की आलोचना करते हुए मुस्तफिजुर रहमान पर बैन लगाने की मांग की. इसकी वजह थी कि भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक तनाव चल रहे हैं. जनमानस के दबाव में आने के बाद BCCI ने KKR को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का आदेश दिया. फिर KKR ने मुस्तफिजुर को टीम से रिलीज कर दिया. इस पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में हलचल मच गई.
इसकी वजह से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने फैसला लिया कि उनकी टीम वर्ल्ड कप के मैच खेलने के लिए भारत का दौरा नहीं करेगी. 

BCB ने मुस्तफिजुर की NOC रद्द की

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने के लिए दी गई NOC (अज्ञात अनुमति) रद्द करने का फैसला किया है. यह फैसला BCB के अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों की बैठक में लिया गया. इसका मतलब यह है कि अगर KKR अपना फैसला बदल भी लेता है, तो भी सुरक्षा कारणों की वजह से BCB मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं देगा.

बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल (ग्रुप स्टेज)

  • बांग्लादेश vs वेस्ट इंडीज, 7 फरवरी (कोलकाता)
  • बांग्लादेश vs इटली, 9 फरवरी (कोलकाता)
  • बांग्लादेश vs इंग्लैंड, 14 फरवरी (कोलकाता)
  • बांग्लादेश vs नेपाल, 17 फरवरी (मुंबई)

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड

लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उप कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST