<

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेलेगा बांग्लादेश, भारत आने से किया इंकार, क्या बोला BCB?

बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने से इंकार कर दिया है. BCB के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम ने कहा कि अगर भारत में वर्ल्ड कप 2026 के मैच होंगे तो हम खेलने के लिए नहीं जाएंगे.

Bangladesh Refuses to Play T20 World cup 2026: बांग्लादेश ने भारत में होने वाले वर्ल्ड कप 2026 में खेलने से इंकार कर दिया है. उन्होंने आईसीसी से कहा था कि उनके लिए मैच भारत से बाहर कराए जाए लेकिन आईसीसी ने उनकी इस बात पर किसी तरह की सहमति नहीं जताई और कहा कि उन्हें भारत में ही वर्ल्ड कप खेलना होगा. 22 जनवरी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह साफ कर दिया कि बांग्लादेश की टीम भारत वर्ल्ड कप खेलने के लिए नहीं जाएगी.

BCB के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम ने कहा, “हम ICC के पास अपने प्लान के साथ फिर जाएंगे. हम भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए नहीं जाएंगे. उन्होंने हमें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन एक ग्लोबल बॉडी सच में ऐसा नहीं कर सकती. अगर ऐसा हुआ तो 200 मिलियन दर्शक वर्ल्ड कप नहीं देख पाएंगे जिसका ICC का नुकसान होगा. ICC श्रीलंका को को-होस्ट बता रहा है, लेकिन वे वास्तव में को-होस्ट नहीं हैं. यह एक हाइब्रिड मॉडल है. ICC की मीटिंग में जो मैंने सुना, वह चौंकाने वाला था.”

ICC से गुहार लगाएगा बीसीबी

बांग्लादेश सरकार के स्पोर्ट्स एडवाइज़र, आसिफ नज़रुल के अनुसार, बांग्लादेश को उम्मीद है कि ICC उन्हें T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच श्रीलंका में खेलने का मौका देगा. हमें उम्मीद है कि ICC हमें श्रीलंका में खेलने का मौका देगा. हमारी सरकार ने ही भारत न जाने का फैसला किया है. हालांकि हमारे क्रिकेटरों ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफ़ाई करने के लिए कड़ी मेहनत की है.

हमारी टीम ने खूब मेहनत की है

नजरुल ने आगे कहा, “लेकिन भारत में खेलने को लेकर सिक्योरिटी रिस्क वैसा ही है. यह चिंता एब्स्ट्रैक्ट एनालिसिस पर आधारित नहीं है. हम अभी उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं; हमारी टीम तैयार है. हम उम्मीद करते हैं कि ICC हमारे असली सिक्योरिटी रिस्क पर विचार करके और हमें श्रीलंका में खेलने की इजाज़त देकर न्याय करेगा.”

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट है कुरकुरे आलू कटलेट, स्वाद में नंबर 1, नोट करें रेसिपी

अगर आप शाम के समय कुछ टेस्टी स्नैक खाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए…

Last Updated: April 13, 2026 20:45:03 IST

Mangalwar Ke Upay: क्या करियर में बार-बार मिल रही है असफलता? मंगलवार को करें ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की भक्ति के लिए बेहद खास माना…

Last Updated: April 13, 2026 20:40:39 IST

UP: 3 बच्चे किए, फिर भी पति से नहीं मिली संतुष्टि, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया ऐसा काम, युवक ने उठाया बड़ा कदम

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला.…

Last Updated: April 13, 2026 20:43:59 IST

मामला अंतिम निष्कर्ष तक… मालदा हिंसा मामले में ASG ऐश्वर्या भाटी ने सुप्रीम कोर्ट में दी रिपोर्ट

ASG Aishwarya Bhati Report: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन लोगों के राजनीतिक बैकग्राउंड के…

Last Updated: April 13, 2026 20:38:30 IST

मानसून से पहले मौसम विभाग ने बढ़ा दी टेंशन, 8 फीसदी कम बारिश होने का अनुमान; फसलों पर पड़ेगा असर?

Monsoon 2026 Forecast: मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून से पहले गहरी चिंता व्यक्त की…

Last Updated: April 13, 2026 20:28:52 IST

Praful Hinge: कौन है प्रफुल हिंगे? जिसे प्लेइंग-XI में चुना पर मैदान पर नहीं भेजा, अब RR के खिलाफ मचाएगा तहलका!

Who is Praful Hinge: टॉस के वक्त नाम आया, फिर भी नहीं खेल पाए! आखिर…

Last Updated: April 13, 2026 20:27:21 IST