<
Categories: खेल

दोगूनी हूई भारत के पड़ोसी देश के क्रिकेटर्स की सैलरी? क्रिकेट बोर्ड के एलान के बाद खिलाड़ियों में जश्न

Bangladesh Cricket: बीसीबी के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में पुरुष और महिला खिलाड़ियों की मैच फीस सीधे दोगुनी करने का ऐलान किया है.

Bangladesh Cricketers Match Fees Hike: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेटरों को हित में एक बड़ा फैसला किया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट ढांचे को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए यह फैसला किया है.बीसीबी के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में पुरुष और महिला खिलाड़ियों की मैच फीस सीधे दोगुनी करने का एलान किया है. बांग्लादेश बोर्ड के द्वारा यह कदम बांग्लादेश प्रीमियर लीग का आगामी सीजन टलने के बाद उठाया गया है, जिससे खिलाड़ियों में बढ़ती यह कदम बांग्लादेश प्रीमियर लीग का आगामी सीजन टलने के बाद उठाया गया है, जिससे खिलाड़ियों में बढ़ती इकोनॉमिक इनसिक्योरिटी को दूर किया जा सके.

बीसीबी के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में पुरुष और महिला खिलाड़ियों की मैच फीस सीधे दोगुनी करने का ऐलान किया है. यह कदम बांग्लादेश प्रीमियर लीग का आगामी सीजन टलने के बाद उठाया गया है, जिससे खिलाड़ियों में बढ़ती आर्थिक असुरक्षा को दूर किया जा सके.

मैच फीस में बड़ा बदलाव

शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद तमीम इकबाल ने प्रेस कांन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने फीस स्ट्रक्चर को लेकर खुलासा किया. अब बांग्लादेश पुरुश क्रिकेटर्स की फर्स्ट-क्लास मैच की फीस 70000 टका से बढ़ाकर सीधे 1.5 लाख टका ( लगभग 1 लाख 15 हजार रुपए) कर दी गई है. वहीं, लिस्ट -ए की मैच फीस 50000 टका से बढ़ा कर 1 लाख टका (लगभग 77 हजार रुपए) की गई है. इसके इलावा एक टी-20 मैच के अब 80000 टका( लगभग 61 हजार रुपए) दिए जाएंगे.

मैच फीस को लेकर इस एलान के बाद अब बांग्लादेश के घरेलू क्रिकेटर सालाना लगभग 30 से 35 लाख बांग्लादेशी टका तक की कमाई कर पाएंगे. लेकिन जब बार दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश के पड़ोसी देश भारतीय क्रिकेट बोर्ड (bcci) की आती है तब बांग्लादेश की ये बढ़ोतरी बेहद कम नजर आती है. बांग्लादेश और भारत के पे-स्ट्रक्चर में बहुत बड़ा फर्क नजर आता है.

भारतीय खिलाड़ियों को कितना पैसा मिलता है?

भारत में, घरेलू क्रिकेटरों को फर्स्ट-क्लास मैचों के बजाय उनके अनुभव और हर दिन के हिसाब से पेमेंट किया जाता है. रणजी ट्रॉफी जैसे चार दिन के कॉम्पिटिशन में खिलाड़ियों की कमाई काफी ज़्यादा होती है. 40 से ज़्यादा फर्स्ट-क्लास मैच खेलने वाले अनुभवी खिलाड़ी हर दिन ₹60,000 कमाते हैं, जो पूरे चार दिन के मैच के लिए ₹2.40 लाख होता है. एक बेंच रिज़र्व खिलाड़ी हर दिन ₹30,000 कमाता है. वहीं, जिन खिलाड़ियों ने 21 से 40 रणजी मैच खेले हैं, उन्हें हर दिन ₹50,000 मिलते हैं. जिन युवा खिलाड़ियों ने 20 या उससे कम मैच खेले हैं, उन्हें हर दिन ₹40,000 मिलते हैं.

महिला क्रिकेटरों की मैच फीस में क्या अंतर है?

बांग्लादेश ने महिला क्रिकेटरों के लिए चार दिन की मैच फीस ₹20,000 से बढ़ाकर ₹40,000 (लगभग ₹30,000) कर दी है. ODI मैच के लिए सैलरी 30,000 टका (लगभग 23,000 रुपये) और T20 मैच के लिए 20,000 टका (लगभग 15,000 रुपये) है. वहीं, भारतीय महिला क्रिकेटरों को फर्स्ट-क्लास और लिस्ट A क्रिकेट में रोज़ाना 50,000 रुपये मैच फीस मिलती है. घरेलू T20 मैचों के लिए महिला खिलाड़ियों को 25,000 रुपये मिलते हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत से मचा बवाल, आरोपी के घर के सामने परिजनों ने जलाई चिता

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत के बाद…

Last Updated: October 16, 2026 20:48:15 IST

Rajasthan Fake Doctor Case: आठवीं पास शख्स पर 100 बेड का अस्पताल चलाने का आरोप, फर्जी डिग्रियों से बने डॉक्टर!

Rajasthan Fake Doctor Case: संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई MBBS तो आपको याद ही होगा.…

Last Updated: October 16, 2026 20:20:10 IST

19 और 20 अक्तूबर को नहीं होंगे सरकारी काम, स्कूल भी रहेंगे बंद, सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

UP Government Holidays: उत्तर प्रदेश में महानवमी की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है.…

Last Updated: October 16, 2026 20:00:32 IST

UP Sweets New Rule: अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी यूज बाय डेट, यूपी में नया नियम लागू, जानें क्या बदला

UP Sweets New Rule: उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर 2026 से खुली और पैक्ड मिठाइयों…

Last Updated: October 16, 2026 19:33:15 IST

Evergreen Song: तीन पुराने गानों को जोड़कर बना था ‘एक चतुर नार’, किशोर कुमार और मन्ना डे की जुगलबंदी आज भी है सुपरहिट

Evergreen Song: साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म 'पड़ोसन' का गाना एक चतुर नार को…

Last Updated: October 16, 2026 19:14:59 IST

बागेश्वर के इस प्राचीन मंदिर में लगी आग, नवरात्र के बीच श्रद्धालुओं को लगा झटका, जानिए क्यों खास है यह प्राचीन धाम

Uttarakhand temple accident: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बदियाकोट स्थित मां भगवती के प्राचीन मंदिर…

Last Updated: October 16, 2026 19:03:17 IST