<
Categories: देश

Krishna Janmashtami 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी उत्सव? जानें तारीख, महत्व और ‘गोविंदा आला रे’ की कहानी

Krishna Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी की रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया जाता है. इसके अगले दिन दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है. गलियों और सड़कों पर कान्हा की बाल लीलाओं की झलक देखने को मिलती है.

Krishna Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी की रात जैसे ही आधी रात को भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न पूरा होता है, तो हर तरफ खुशियां और धूम हो जाती है. हालांकि ये जश्न यहां पर खत्म नहीं होता है.  भक्तों की खुशी अगले दिन भी जारी रहती है. फर्क सिर्फ इतना होता है कि अब मंदिरों की जगह गलियों और सड़कों पर कान्हा की बाल लीलाओं की झलक देखने को मिलती है. कहीं ढोल-ताशे बजते हैं, तो कहीं गोविंदाओं की टोलियां नाचती नजर आती हैं. हर तरफ ‘गोविंदा आला रे’ के जयकारे सुनाई देते हैं.

सड़क के बीचों-बीच रस्सी से एक मटकी बांधी जाती है मटकी जितनी ऊंची होती है, उसे फोड़ने का रोमांच उतना ही ज्यादा होता है. गोविंदाओं की टोली एक-दूसरे के कंधों पर चढ़ती है. देखते ही देखते इंसानों का पिरामिड तैयार हो जाता है. सबसे ऊपर पहुंचा गोविंदा आखिरकार मटकी तक पहुंचता है और उसे फोड़ देता है. इसी परंपरा को दही हांडी के नाम से जाना जाता है.

कब मनाया जाएगा दही-हांडी?

2026 में दही हांडी के त्योहार को लेकर असमंजय बना हुआ है कि आखिर दही-हांडी कब मनाया जाएगा?  दही हांडी का त्योहार 5 सितंबर 2026, शनिवार को मनाया जाएगा. पूजा का शुभ समय सुबह 5:40 बजे से सुबह 8:10 बजे तक होगा. वहीं दही हांडी फोड़ने का मुख्य समय सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक होगा. 

कान्हा की शरारत से जुड़ी है पूरी कहानी

दही हांडी के पीछे भगवान कृष्ण के बचपन की एक बेहद प्यारी कहानी मानी जाती है. कान्हा को माखन बहुत पसंद था. घरों में जब माखन की मटकी ऊंचाई पर रख दी जाती, तो नन्हे कृष्ण अपने दोस्तों के साथ उसे हासिल करने की तरकीब निकालते थे. कभी कोई दोस्त नीचे खड़ा होता और दूसरा उसके कंधे पर चढ़ जाता. इस तरह सभी मिलकर ऊपर तक पहुंचते हैं और कान्हा माखन की मटकी फोड़ देते हैं. दही हांडी में बनने वाला मानव पिरामिड इसी बाल लीला की याद दिलाता है.

महाराष्ट्र में दिखता है सबसे बड़ा उत्साह

दही हांडी का सबसे भव्य नजारा महाराष्ट्र में देखने को मिलता है. इसके अलावा दही हांडी गुजरात और देश के कई अन्य राज्यों में भी मनाया जाता है. इस दिन बच्चों और बड़ों की टीम तैयार की जाती है, जो पिरामिड बनाकर मटकी को तोड़ते हैं. इस दिन कई जगहों पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है. गोविंदाओं की टोली मटकी फोड़ने पहुंचती है, तो आसपास खड़ी भीड़ उनका हौसला बढ़ाती है. ढोल-ताशों की आवाज और जयकारों के बीच मटकी टूटने का पल सबसे ज्यादा रोमांच पैदा करता है. कई जगह जीतने वाली टीम को पुरस्कार भी दिया जाता है.

एकता की मिसाल है दही हांडी

दही हांडी की असली खूबसूरती सिर्फ मटकी फोड़ने में नहीं है. इसमें पूरी टीम को एक-दूसरे पर भरोसा करना पड़ता है. सबसे ऊपर चढ़ने वाला गोविंदा तभी सफल हो सकता है, जब नीचे खड़े साथी मजबूती से उसका साथ दें. इसीलिए दही हांडी को एकता, साहस, विश्वास और टीमवर्क का प्रतीक भी माना जाता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST

महाष्टमी पर ग्रहों की खास स्थिति, 4 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें नौकरी और कारोबार का हाल

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…

Last Updated: October 16, 2026 21:47:00 IST

दिसंबर में शनि देव बदलेंगे चाल, 6 राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, नौकरी से लेकर पैसों तक दिखेगा असर!

Saturn transit in 2026: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे.…

Last Updated: October 16, 2026 21:20:43 IST

गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत से मचा बवाल, आरोपी के घर के सामने परिजनों ने जलाई चिता

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत के बाद…

Last Updated: October 16, 2026 20:48:15 IST

Rajasthan Fake Doctor Case: आठवीं पास शख्स पर 100 बेड का अस्पताल चलाने का आरोप, फर्जी डिग्रियों से बने डॉक्टर!

Rajasthan Fake Doctor Case: संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई MBBS तो आपको याद ही होगा.…

Last Updated: October 16, 2026 20:20:10 IST

19 और 20 अक्तूबर को नहीं होंगे सरकारी काम, स्कूल भी रहेंगे बंद, सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

UP Government Holidays: उत्तर प्रदेश में महानवमी की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है.…

Last Updated: October 16, 2026 20:00:32 IST