<

IPL के शोर के बीच गूंजेगा इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच! इन दो टीमों के बीच होगी भिडंत, शेड्यूल जारी

BAN vs NZ: आईपीएल 2026 के दौरान बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच व्हाइट बॉल सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होगी, जो 2 मई तक खेली जाएगी. देखें शेड्यूल...

BAN vs NZ: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल 28 मार्च (शनिवार) से शुरू होने जा रही है. यह टूर्नामेंट 31 मई तक चलने वाला है. इसी बीच न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश का दौरा करने वाली है. ऐसे में जहां एक भारत में आईपीएल की गूंज सुनाई देगी, तो दूसरी ओर इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का मुकाबला खेला जा रहा होगा. आमतौर पर आईपीएल के दौरान कोई भी देश इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलती है, क्योंकि दुनिया के ज्यादातर टीमों के खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा लेते हैं. हालांकि IPL 2026 में बांग्लादेश का कोई भी खिलाड़ी खेलता नजर नहीं आएगा. ऐसे में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट का एलान कर दिया है. शेड्यूल के अनुसार, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड का यह दौरान 17 अप्रैल से शुरू होगा, जो 2 मई तक चलेगा. नीचे देखें पूरा शेड्यूल…

IPL 2026 के बीच इंटरनेशनल सीरीज खेलेगा बांग्लादेश

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने न्यूजीलैंड के दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है. दोनों टीमों के बीच अप्रैल-मई में व्हाइट बॉल सीरीज खेली जाएगी, जिस दौरान भारत में आईपीएल खेला जा रहा होगा. हालांकि इस सीरीज का आईपीएल पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. इसकी वजह है कि आईपीएल में बांग्लादेश का कोई भी खिलाड़ी खेलता नहीं दिखाई देगा. ऐसे में बांग्लादेश अपने बड़े खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी. वहीं, न्यूजीलैंड अपनी बी टीम को बांग्लादेश दौरे पर भेज सकती है. ऐसा इसलिए, क्योंकि न्यूजीलैंड के ज्यादातर बड़े खिलाड़ी आईपीएल में खेलते दिखाई देंगे.

बांग्लादेश-न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल

न्यूजीलैंड की टीम 13 अप्रैल को बांग्लादेश दौरे पर पहुंचेगी. पहले दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 17 अप्रैल से होगी. इस सीरीज के पहले 2 वनडे मुकाबले ढाका में खेले जाएंगे, जबकि तीसरा मैच चटगांव में होगा. इसके बाद 27 अप्रैल से टी20 सीरीज शुरू होगी, जो 2 मई तक चलेगी.

  • 17 अप्रैल – पहला वनडे (मीरपुर)
  • 20 अप्रैल – दूसरा वनडे (मीरपुर)
  • 23 अप्रैल – तीसरा वनडे (चटगांव)
  • 27 अप्रैल – पहला टी20 (चटगांव)
  • 29 अप्रैल – दूसरा टी20 (चटगांव)
  • 02 मई – तीसरा टी20 (मीरपुर)

28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. यह आईपीएल का 19वां सीजन होगा, जिसका फाइनल 31 मई को खेला जाएगा. इस सीजन का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Gold Price 24 November 2026: सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका! 10 दिन की गिरावट के बाद अचानक बढ़े दाम; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 24 November 2026: Bullions.co.in के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,27,000…

Last Updated: November 24, 2026 11:48:55 IST

Watch Video: एक के बाद एक गिरने लगी स्कूली बच्चों की लाश, बेहोश पड़े थे 32 लोग; कन्नौज में दर्दनाक सड़क हादसा

Kannauj School Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूल…

Last Updated: November 24, 2026 11:36:17 IST

Avinash-Eisha Breakup: ‘मेरी वजह से हुए अलग…’ ईशा सिंह को लेकर अविनाश मिश्रा का बड़ा कबूलनामा, एक्टर ने चीटिंग पर मांगी माफी!

Avinash-Eisha Breakup: ईशा सिंह से ब्रेकअप की खबरों पर अविनाश मिश्रा ने चुप्पी तोड़ी है.…

Last Updated: November 24, 2026 11:15:59 IST

शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का एलान, वापसी के लिए चुना ऐतिहासिक दिन; तारीख सुन पाकिस्तानियों के उड़े होश

Sheikh Hasina: शेख हसीना के वापसी की तारीख के ऐलान से बांग्लादेश में पॉलिटिकल और…

Last Updated: November 24, 2026 11:13:41 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में अचानक आया उछाल, दिल्ली से लेकर मुंबई तक; जानें आज का भाव

Silver Price 24 Nov 2026: चांदी की लगातार गिरावट पर ब्रेक लग गया है. MCX…

Last Updated: November 24, 2026 10:42:59 IST