<
Categories: देश

Watch Video: एक के बाद एक गिरने लगी स्कूली बच्चों की लाश, बेहोश पड़े थे 32 लोग; कन्नौज में दर्दनाक सड़क हादसा

Kannauj School Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में 24 छात्र और स्कूल के आठ कर्मचारी शामिल हैं.

Kannauj School Bus Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में 24 छात्र और स्कूल के आठ कर्मचारी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

टॉयलेट के लिए एक्सप्रेसवे पर रोकी गई थी बस

पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब 6 बजे कन्नौज के ठठिया इलाके के पास हुआ. कौशांबी स्थित ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की बस आगरा में ताजमहल घूमकर लौट रही थी. बस में कुल 50 लोग सवार थे, जिनमें छात्र और स्कूल स्टाफ शामिल थे.रास्ते में बच्चों को टॉयलेट जाने के लिए बस को एक्सप्रेसवे के किनारे रोका गया था. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

चार बच्चों की मौत, 32 लोग घायल

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं. इनमें 24 छात्र और स्कूल के आठ कर्मचारी शामिल हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) के कर्मचारी और वहां से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे.सभी ने मिलकर क्षतिग्रस्त बस में फंसे बच्चों और अन्य लोगों को बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया.हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Avinash-Eisha Breakup: ‘मेरी वजह से हुए अलग…’ ईशा सिंह को लेकर अविनाश मिश्रा का बड़ा कबूलनामा, एक्टर ने चीटिंग पर मांगी माफी!

Avinash-Eisha Breakup: ईशा सिंह से ब्रेकअप की खबरों पर अविनाश मिश्रा ने चुप्पी तोड़ी है.…

Last Updated: November 24, 2026 11:15:59 IST

शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का एलान, वापसी के लिए चुना ऐतिहासिक दिन; तारीख सुन पाकिस्तानियों के उड़े होश

Sheikh Hasina: शेख हसीना के वापसी की तारीख के ऐलान से बांग्लादेश में पॉलिटिकल और…

Last Updated: November 24, 2026 11:13:41 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में अचानक आया उछाल, दिल्ली से लेकर मुंबई तक; जानें आज का भाव

Silver Price 24 Nov 2026: चांदी की लगातार गिरावट पर ब्रेक लग गया है. MCX…

Last Updated: November 24, 2026 10:42:59 IST

Watch Video: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा पति, स्वागत की जगह हुई जमकर पिटाई! वायरल वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Watch Video: जालौन में पारिवारिक पंचायत के दौरान पति की पिटाई का आरोप लगा है.…

Last Updated: November 24, 2026 10:07:58 IST

Watch Video: शराब चाहिए तो पहले डॉक्टर को दिखाओ! ठेके के बाहर बैठाए गए सरकारी डॉक्टर, सागर की अनोखी शुरूआत

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर में शराब दुकानों के बाहर सरकारी डॉक्टर बैठाए गए…

Last Updated: November 24, 2026 09:51:22 IST

Pune University News: 14 घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही छात्रा, पूरी रात अंदर बिताई; सुबह टेक्नीशियन ने खोला दरवाजा

Pune University News: पुणे की MIT-ADT यूनिवर्सिटी में एक छात्रा बिजली गुल होने के कारण…

Last Updated: November 24, 2026 08:47:08 IST