Odisha Crime News: ओडिशा में पत्नी ने दो कथित प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. आरोप है कि मंगलसूत्र गिरवी रख हथियार खरीदे और वारदात के बाद पुलिस को गुमराह किया.
Odisha Crime News: ओडिशा के सुवर्णपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने दो कथित प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. आरोप है कि हत्या के लिए हथियार खरीदने के पैसे जुटाने के लिए महिला ने अपना सोने का मंगलसूत्र तक गिरवी रख दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई. हालांकि, पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सुदाम नाग के रूप में हुई है. उसकी पत्नी कविता नाग का पिछले करीब एक साल से त्रिलोचन बाग उर्फ टिंकू के साथ प्रेम संबंध था. वहीं, युवराज साहू के साथ भी उसके करीब 12 साल पुराने संबंध होने की बात सामने आई है. जांच में पता चला कि सुदाम को पत्नी और त्रिलोचन के रिश्ते पर आपत्ति थी. उसने त्रिलोचन को घर आने और पत्नी से संपर्क रखने से मना किया था. इसी बात को लेकर तीनों ने कथित तौर पर सुदाम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.
पुलिस के अनुसार, हत्या के लिए हथियार खरीदने के पैसों का इंतजाम कविता ने किया. उसने अपना सोने का मंगलसूत्र त्रिलोचन को दे दिया. त्रिलोचन ने इसे एक स्थानीय सुनार के पास गिरवी रखकर करीब 45 हजार रुपये हासिल किए. इसके बाद राउरकेला से देसी पिस्तौल और कारतूस खरीदे गए. हथियार के लिए कुछ भुगतान नकद और फोनपे के जरिए भी किया गया था.
17 नवंबर की शाम सुदाम अपनी बाइक लेने डूंगुरीपाली के एक गैराज गया था. आरोप है कि युवराज फोन के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था और कविता को जानकारी दे रहा था. कविता व्हाट्सएप कॉल के जरिए त्रिलोचन को पति की लोकेशन बताती रही. इसके बाद त्रिलोचन ने पनकेल छक के पास सुदाम को घेरकर गोली मार दी. पुलिस के मुताबिक, उस पर पहले दो गोलियां चलाई गईं. जमीन पर गिरने के बाद उसे करीब से दो और गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: Pune University News: 14 घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही छात्रा, पूरी रात अंदर बिताई; सुबह टेक्नीशियन ने खोला दरवाजा
वारदात के बाद कविता ने खुद को बचाने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात हमलावरों ने उसके पति की हत्या कर दी है. हालांकि, पुलिस ने चश्मदीदों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. पूछताछ के दौरान पूरी साजिश का खुलासा हो गया. पुलिस ने कविता, त्रिलोचन और युवराज को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्तौल, मृतक का मोबाइल फोन, पांच अन्य मोबाइल और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: Madras High Court: मैरिज सर्टिफिकेट भी नहीं आया काम, हिंदू-ईसाई की शादी को हाई कोर्ट ने क्यों बताया अमान्य?
Kannauj School Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूल…
Avinash-Eisha Breakup: ईशा सिंह से ब्रेकअप की खबरों पर अविनाश मिश्रा ने चुप्पी तोड़ी है.…
Sheikh Hasina: शेख हसीना के वापसी की तारीख के ऐलान से बांग्लादेश में पॉलिटिकल और…
Silver Price 24 Nov 2026: चांदी की लगातार गिरावट पर ब्रेक लग गया है. MCX…
Watch Video: जालौन में पारिवारिक पंचायत के दौरान पति की पिटाई का आरोप लगा है.…
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर में शराब दुकानों के बाहर सरकारी डॉक्टर बैठाए गए…