<
Categories: गुजरात

Watch Video: शेर को रोकने के लिए बाइकों पर सवार हुए 5 वनकर्मी, गिर के जंगल से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो; उठे वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल

Watch Video: गुजरात के गिर जंगल में बाइकों से 5 वनकर्मियों ने एक नर शेर का रास्ता रोकने की कोशिश की. वीडियो ने वन्यजीव सुरक्षा प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

Watch Video: गुजरात के गिर जंगल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने वन विभाग के काम करने के तरीके पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में कुछ वनकर्मी पांच मोटरसाइकिलों पर सवार होकर एक नर शेर का रास्ता रोकते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि अधिकारी इस शेर को दूसरे नर शेर के इलाके में जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे, ताकि वहां मौजूद शावकों की जान बचाई जा सके. लेकिन शेर को रोकने का यह तरीका अब चर्चा का विषय बन गया है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की इंडिया न्यूज पुष्टि नहीं करता है. 

बाइकों से शेर का रास्ता रोकने की कोशिश

वीडियो में देखा जा सकता है कि वन विभाग के कर्मचारियों का एक समूह मोटरसाइकिलों पर सवार होकर शेर के सामने बार-बार आ रहा है. जैसे ही शेर आगे बढ़ने की कोशिश करता है, बाइक सवार उसका रास्ता रोक देते हैं. इस तरह वे उसे दूसरे इलाके में जाने से रोकने का प्रयास करते दिखाई देते हैं.

वन्यजीवों की सुरक्षा से खिलवाड़?

बताया जा रहा है कि इस पूरी कोशिश का मकसद दूसरे नर शेर के इलाके में मौजूद शावकों को संभावित खतरे से बचाना था. हालांकि, सवाल यह है कि क्या किसी जंगली जानवर को रोकने के लिए उसके इतने करीब जाना सही है? वन्यजीवों के साथ काम करते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी होता है. लेकिन वीडियो में कर्मचारी शेर के काफी करीब नजर आ रहे हैं. ऐसा तरीका शेर और इंसानों, दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है.

ये भी पढ़ें:  Caught On Camera: भूख ने इंसान को बना दिया हैवान! सड़क पर मरे कुत्ते का मांस नोच-नोचकर खाता दिखा आदमी, देखकर कांप उठे लोग

शेरों पर नहीं दिखा इंसानों की मौजूदगी का असर

इस वीडियो की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आसपास इतनी मोटरसाइकिलें और इंसानों की मौजूदगी के बावजूद शेर पर कोई खास असर होता नहीं दिख रहा. अब यह वीडियो वन्यजीव संरक्षण और वन विभाग के सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर नई बहस छेड़ रहा है.  प्रोटोकॉल को लेकर नई बहस छेड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें: Tanishq Robbery Case: कैमरे के सामने रील्स, पर्दे के पीछे करोड़ों की लूट? Tanishq शोरूम लूटकांड में ऐसा खुलासा; पुलिस भी रह गई हैरान

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

कौन हैं YouTuber मीनू राज? जिनपर लाठी-कुल्हाड़ी से हुआ जानलेवा हमला; पति-ससुर समेत परिवार के 4 लोग लहूलुहान

YouTuber Meenu Raj: मीनू राज प्रजाप ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले बल्लू,…

Last Updated: November 15, 2026 13:42:31 IST

Delhi Crime: शोरूम के चेंजिंग रूम में मिली 16 साल की शबनम की लाश, गला रेतकर हत्या का आरोप; आरोपी सूरज फरार

Delhi Crime: दिल्ली के मोती नगर में एक शोरूम में एक नाबालिग लड़की की लाश…

Last Updated: November 15, 2026 13:25:57 IST

Caught On Camera: भूख ने इंसान को बना दिया हैवान! सड़क पर मरे कुत्ते का मांस नोच-नोचकर खाता दिखा आदमी, देखकर कांप उठे लोग

Odisha News: संबलपुर के मानेश्वर चौक पर भूख से तड़प रहे एक व्यक्ति ने सड़क…

Last Updated: November 15, 2026 12:59:17 IST

44 की उम्र में फिर दूल्हा बने टीवी एक्टर नंदीश संधू, रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद कविता बनर्जी संग रचाई शादी

Nandish Sandhu Wedding: टीवी एक्टर और एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पहले पति ने दूसरी बार…

Last Updated: November 15, 2026 12:48:50 IST

Chhath Puja 2026: आज शाम डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें पूजा की पूरी विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…

Last Updated: November 15, 2026 12:30:27 IST