<

Mainpuri Crime: प्रेम प्रसंग के शक में 15 साल की बेटी की हत्या, गोली मारकर जंगल में जलाया शव, हैरान कर देगा मामला

Mainpuri Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने प्रेम-प्रसंग के शक में 15 साल की बेटी की हत्या कर दी. इसके बाद उसका शव जंगल में जलाकर इसे छिपाने की कोशिश की.

Mainpuri Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों और इंसानियत दोनों को झकझोर कर रख दिया है. जिस पिता पर बेटी की सुरक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी थी, उसी पर उसकी हत्या करने का आरोप लगा है. आरोप है कि प्रेम प्रसंग के शक में पिता ने अपनी 15 साल की बेटी पलक को गोली मार दी. इतना ही नहीं, वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए उसका शव भी जला दिया गया. शुरुआत में इस पूरी घटना को हादसा बताकर मामले को छिपाने की कोशिश की गई.

झूठ बताई मौत की वजह

मिली जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी के रहने वाले भुवनेश पर अपनी नाबालिग बेटी पलक की हत्या का आरोप है. बताया जा रहा है कि पिता को बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर शक था. इसी बात से नाराज होकर उसने कथित तौर पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद परिवार की ओर से शुरुआत में दावा किया गया कि पलक की मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हुई है. इसके बाद उसे इलाज के लिए सैफई अस्पताल ले जाया गया. हालांकि वहां उसे भर्ती नहीं किया गया. बाद में उसका शव जला दिया गया. इस घटनाक्रम ने मामले को और संदिग्ध बना दिया.

हत्या के बाद सबूत मिटाने का आरोप

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पलक की गोली मारकर हत्या की गई थी. इसके बाद सच्चाई छिपाने और सबूत मिटाने के इरादे से शव को जलाने का आरोप है. मामले में पिता भुवनेश के साथ परिवार के अन्य सदस्यों और कुछ ग्रामीणों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी पिता भुवनेश और घटना में शामिल बताए जा रहे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Caught On Camera: भूख ने इंसान को बना दिया हैवान! सड़क पर मरे कुत्ते का मांस नोच-नोचकर खाता दिखा आदमी, देखकर कांप उठे लोग

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

कौन हैं YouTuber मीनू राज? जिनपर लाठी-कुल्हाड़ी से हुआ जानलेवा हमला; पति-ससुर समेत परिवार के 4 लोग लहूलुहान

YouTuber Meenu Raj: मीनू राज प्रजाप ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले बल्लू,…

Last Updated: November 15, 2026 13:42:31 IST

Delhi Crime: शोरूम के चेंजिंग रूम में मिली 16 साल की शबनम की लाश, गला रेतकर हत्या का आरोप; आरोपी सूरज फरार

Delhi Crime: दिल्ली के मोती नगर में एक शोरूम में एक नाबालिग लड़की की लाश…

Last Updated: November 15, 2026 13:25:57 IST

Caught On Camera: भूख ने इंसान को बना दिया हैवान! सड़क पर मरे कुत्ते का मांस नोच-नोचकर खाता दिखा आदमी, देखकर कांप उठे लोग

Odisha News: संबलपुर के मानेश्वर चौक पर भूख से तड़प रहे एक व्यक्ति ने सड़क…

Last Updated: November 15, 2026 12:59:17 IST

44 की उम्र में फिर दूल्हा बने टीवी एक्टर नंदीश संधू, रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद कविता बनर्जी संग रचाई शादी

Nandish Sandhu Wedding: टीवी एक्टर और एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पहले पति ने दूसरी बार…

Last Updated: November 15, 2026 12:48:50 IST