Kanpur News: कानपुर के रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में 22 साल के संभव खंडेलवाल की छठी मंजिल से गिरने से मौत हो गई. परिजनों ने मारपीट और धक्का देने की आशंका जताई है.
कानपुर में संभव खंडेलवाल की रहस्यमयी मौत
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 22 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ छठी मंजिल से गिरने के बाद युवक की जान चली गई, तो दूसरी तरफ उसके मोबाइल पर मिला ‘Don’t Come’ यानी ‘मत आना’ का मैसेज इस पूरे मामले को रहस्यमयी बना रहा है. आखिर जब मिलने से मना किया गया था, तो संभव खंडेलवाल अपार्टमेंट क्यों पहुंचा? वहां ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई? फिलहाल पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है.
मृतक संभव शहर के जाने-माने पेपर कारोबारी और एक दैनिक अखबार के मालिक एवं संपादक विशाल खंडेलवाल का इकलौता बेटा था. वह अपने पिता के कारोबार में भी हाथ बंटाता था. 14 नवंबर को वह कानपुर के सिंहपुर स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट पहुंचा था. यहां छठी मंजिल पर रहने वाली अपनी महिला मित्र से मिलने गया था. कुछ देर बाद वह नीचे गिरा मिला. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा संभव और उसकी महिला मित्र के बीच हुई बातचीत को लेकर है. परिवार का दावा है कि युवती ने दोपहर करीब दो बजे संभव को मैसेज भेजकर आने से मना किया था. मैसेज में ‘Don’t Come’ लिखा था. इसके बावजूद संभव अपार्टमेंट पहुंच गया. परिजनों का आरोप है कि दोनों के बीच हुई बातचीत का कुछ डेटा मोबाइल से डिलीट मिला है.
दूसरी तरफ युवती के मामा ने इसे दुर्घटना बताया है. उनका कहना है कि घर में सभी लोग कॉफी पीने जाने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान संभव और एक छोटा बच्चा गेंद से खेल रहे थे। गेंद बालकनी की तरफ चली गई. उसे पकड़ने के लिए दौड़ते समय संभव का पैर दीपावली के दीयों से फैले तेल पर फिसल गया और वह नीचे गिर गया.
संभव के परिजनों ने उसके शरीर पर चोटों के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई है. उनका आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और फिर बालकनी से धक्का दिया गया. हालांकि युवती के परिवार ने इन आरोपों को लेकर अलग घटनाक्रम बताया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए. सूत्रों के मुताबिक, महिला मित्र, उसकी मां, छोटे भाई और मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने संभव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Mainpuri Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…
YouTuber Meenu Raj: मीनू राज प्रजाप ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले बल्लू,…
Watch Video: गुजरात के गिर जंगल में बाइकों से 5 वनकर्मियों ने एक नर शेर…
Delhi Crime: दिल्ली के मोती नगर में एक शोरूम में एक नाबालिग लड़की की लाश…
Odisha News: संबलपुर के मानेश्वर चौक पर भूख से तड़प रहे एक व्यक्ति ने सड़क…
India vs Pakistan Under 19 Asia Cup Final 2026: भारत की जीत के बाद पूर्व…