IND vs AFG Schedule: भारत और अफगानिस्तान के बीच जून में टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जाएगी. 8 साल बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा. इसके अलावा भारत-अफगानिस्तान के बीच पहली वनडे सीरीज भी खेली जाएगी.
भारत-अफगानिस्तान के बीच जून में होगी पहली वनडे सीरीज.
भारत बनाम अफगानिस्तान टूर 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के आगामी शेड्यूल का एलान कर दिया है. अफगानिस्तान की टीम इस साल जून में भारत का दौरा करेगी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच टेस्ट और वनडे मैच खेले जाएंगे. भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी. हालांकि यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं होगा, क्योंकि अफगानिस्तान की टीन WTC का पार्ट नहीं हैं. दोनों टीमों के बीच एकमात्र टीम 6 जून को खेली जाएगी, जो 10 जून तक चलेगी. यह टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. भारत-अफगानिस्तान 8 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेलेंगे. इससे पहले भारत ने साल 2018 में आखिरी बार अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच खेला था. फिर भारत-अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते नजर आएंगे. नीचे देखें पूरा शेड्यूल…
भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जून 2026 से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला वनडे मैच 14 को धर्मशाला में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे मुकाबला लखनऊ में होगा. फिर तीसरा और आखिरी वनडे मैच चेन्नई में खेला जाएगा. ये सभी मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे. बता दें कि यह भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली वनडे सीरीज होगी. यह भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली वनडे सीरीज है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कोई भी बाइलेटरल वनडे सीरीज नहीं खेली गई है. हालांकि एशिया कप और वर्ल्ड कप में भारत-अफगानिस्तान का आमना-सामना हुआ है.
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मैदान पर खेलते नजर आएंगे. हालांकि इससे पहले वे दोनों दिग्गज खिलाड़ी IPL में खेलते नजर आएंगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक साथ मैदान पर नजर आए थे.
CJP Protest:दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को एशईएम कोर्ट में…
Hisar Student Death: रिपोर्ट्स के मुताबिक, देविक अपने दोस्त के घर गया था. उसे अलमारी…
Delhi Restaurant Fire: आग इतनी भयानक थी कि कुछ पुरुष और महिलाएं अपनी जान बचाने…
Muzaffarnagar Crime: बाइक पर सवार दो युवकों ने पहले पुजारी से बात की और फिर…
Weather Update 14 October 2026:मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Petrol Diesel Price 14 October 2026: राहत की बात यह है कि दिल्ली में पेट्रोल…