Bihar Couple: इन दिनों बिहार से एक अनोखी शादी वायरल हो रही है, जहां ना कोई पंडित था, ना कोई मंत्र हुआ और ना ही फेरे. बल्कि जोड़े ने संविधान को साक्षी मानकर शादी पूरी की. जानिए कौन है यो जोड़ा.
बिहार के जोड़े ने संविधान को साक्षी मानकर रचाई शादी
Bihar Viral Wedding: बिहार की राजधानी पटना में एक अनोखी शादी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है. जोड़े ने सदियों से चली आ रही वैदिक परंपरा से शादी करने की बजाय, संविधान को साक्षी मानकर शादी की. आपको बता दें कि इस शादी में ना कोई पंडित, ना मंत्रोच्चार, ना दहेज और ना फिजूलखर्ची था. जोड़े ने संविधान पढ़कर शादी की और जोड़े ने समाज में बराबरी का संदेश दिया. आखिर कौन है ये नवविवाहित कपल और इन्होंने अपनी इस अजब-गजब शादी पर क्या कहा.
इस खबर के वायरल होते ही सब जानना चाह रहे हैं कि कौन ये नवविवाहित जोड़ा है. आपक बता दें कि दूल्हे का नाम अनंत यादव है, जो IITian हैं. साथ ही वह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी (SDM स्तर का अधिकारी) हैं. वहीं दुल्हन का नाम शिखा राजन है. वह भी दूल्हे की बैच की ही प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हैं. दोनों ओबीसी यादव समाज से आते हैं.
शादी के दौरान कुछ मीडियाकर्मी ने दूल्हे और दुल्हन से बात की. इस शादी को लेकर दुल्हन ने कहा कि पंडित जी आते हैं और मंत्र पढ़कर चले जाते हैं. शादी के वो मंत्र आम लोगों को नहीं समझ आते हैं. इसलिए ऐसी चीजें पढ़नी चाहिए, जो हमें समझ आए. वहीं दूल्हे ने कहा कि आज हम जो भी हैं वो इसी संविधान की वजह, इसीलिए उन्होंने संविधान पढ़कर की शादी की.
26 अक्टूबर 2025 को दो सगे भाईयों (सुनील और विनोद) ने संविधान को साक्षी मानकर विवाह किया था. ये मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई जगह का था. वहीं नवम्बर 2025 में राजस्थान के जब जस्टिस हेमंत मेहरा और जज जस्टिस करीना काला ने भी अनोखी शादी की थी.
Urea Price Fall In India: रबी सीजन से पहले भारत को यूरिया करीब 10% सस्ती…
झारखंड में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपी 35 वर्षीय व्यक्ति…
Silver Rate 14 October 2026: बुलियन्स के अनुसार, चांदी का भाव बढ़कर 2,19,200 रुपये प्रति…
Gold Price 14 October 2026: रुपये के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव…
CJP Protest:दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को एशईएम कोर्ट में…
Hisar Student Death: रिपोर्ट्स के मुताबिक, देविक अपने दोस्त के घर गया था. उसे अलमारी…