IND vs IRE Series: भारतीय टीम जून में टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी. इस दौरे पर भारत और आयरलैंड के बीच 2 मुकाबले खेले जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम के लिए यह पहली चुनौती होगी. बीसीसीआई ने इस दौरे का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. नीचे देखें कब-कहां खेले जाएंगे ये मुकाबले...
भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी.
IND vs IRE T20 Series Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय टीम के आगामी दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है. जून में भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी, जहां पर 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के दोनों मुकाबले बेलफास्ट (Belfast) में खेले जाएंगे. 19 साल ऐसा पहली बार होगी, जब भारतीय टीम बेलफास्ट में कोई मुकाबला खेलने उतरेगी. भारत ने आखिरी बार साल 2007 में इस वेन्यू पर मैच खेला था. पिछले 8 सालों में भारतीय टीम ने 3 बार (2018, 2022 और 2023) आयरलैंड का दौरा किया है, लेकिन कभी बेलफास्ट में मुकाबला नहीं खेला है. अब आगामी दौरे पर भारतीय टीम बेलफास्ट में अपना डंका बजाने के लिए उतरेगी. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई में तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए यह पहली चुनौती होगी.
आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद भारत अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी. भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 1 टेस्ट और 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद भारतीय टीम आयरलैंड के लिए रवाना हो जाएगी. इस दौरे पर भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचौं की टी20 सीरीज खेलेगी. पहला टी20 मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 28 जून को होगा. ये दोनों ही मुकाबले बेलफास्ट में खेले जाएंगे. इन दोनों मुकाबलों की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगी.
टीम इंडिया (Team India) साल 2007 के बाद पहली बार बेलफास्ट का दौरा करेगी. भारत ने अभी तक बेलफास्ट में सिर्फ 1 वनडे मैच खेला है, जिसमें 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. उस मुकाबले में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली ने नाबाद 73 रनों की पारी खेली थी. वहीं, गौतम गंभीर ने भी नाबाद 80 रन बनाए थे. अब भारतीय टीम 19 साल बाद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) बेलफास्ट का दौरा करेंगे, लेकिन इस बार वो एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि हेड कोच के तौर पर जाएंगे. 19 साल पहले गौतम गंभीर ने अपनी बल्लेबाजी से भारत को शानदार जीत दिलाई थी. अब उन्हें अपनी रणनीतियों से भारत के लिए अपना योगदान देना है. बता दें कि भारत का आयरलैंड में टी20 रिकॉर्ड काफी अच्छा है. भारत ने अभी तक आयरलैंड में कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 6 मैच जीते हैं. वहीं, एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.
Repo Rate Cut: आरबीआई ने अप्रैल 2026 में रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए…
Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals: 15 साल के बेहतरीन बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की ज़ोरदार…
Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज वीकेंड पर…
Today Weather News 11 April 2026: उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर…