BCCI President Election: बहुप्रतीक्षित बीसीसीआई चुनाव शुरू हो गए हैं जिससे टॉप लेवल पर थोड़े बदलाव की संभावना है।
BCCI election 2025
BCCI Election: देश में क्रिकेट के लिए राष्ट्रीय शासकिय निकाय भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) के पदाधिकारियों के चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है. 28 सितंबर, 2025 को होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और आम चुनाव से पहले बोर्ड के पूर्ण सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में पुष्टि की गई है. माना जा रहा है कि (BCCI) चुनाव में शीर्ष स्तर पर थोड़े बदलाव के साथ ज़्यादातर पुराने पदाधिकारी अपना पद बरकरार रखेंगे. इससे बोर्ड के कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी. वहीं, अध्यक्ष पद को लेकर इस बार ज़्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है. खबर है कि हाल ही में रिटायर हुए एक पूर्व क्रिकेटर इस पद के लिए चुने जा सकते हैं, जिससे एक बार फिर मैदान का अनुभव बोर्ड के सबसे ऊंचे पद तक पहुंच सकता है.
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के राजीव शुक्ला के फिर से उपाध्यक्ष बनने की संभावना है, लेकिन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के राकेश कुमार तिवारी भी इस अहम पद के लिए मैदान में हैं.
सचिव पद को लेकर भी राजनीति और क्रिकेट के समीकरण ज़ोरों पर हैं. ऐसा माना जा रहा है कि देवजीत सैकिया, जो एक पूर्व बीसीसीआई सचिव और एक बीजेपी शासित राज्य के मुख्यमंत्री के क़रीबी माने जाते हैं, इस पद पर बने रह सकते हैं. वहीं, संयुक्त सचिव पद के लिए अरुण धूमल मज़बूत दावेदार बनकर उभरे हैं, लेकिन उन्हें अनिरुद्ध चौधरी से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिन्होंने अच्छा समर्थन जुटा लिया है.
बीसीसीआई में ज़्यादा बदलाव नहीं
हालांकि मुकाबला कड़ा बना हुआ है सूत्रों की मानें तो बाकी सभी मौजूदा पदाधिकारी जैसे कि रोहन देसाई और प्रभतेज भाटिया अपने-अपने पद पर आराम से बने रहेंगे. इस चुनाव में राजनीतिक ताकत, क्रिकेट की विरासत और प्रशासनिक अनुभव सब मिलकर ऐसा संकेत दे रहे हैं कि इस बार बीसीसीआई में ज़्यादा बदलाव नहीं होगा बस ऊपर की कुर्सी पर एक नया चेहरा देखने को मिल सकता है.
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…